---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: आमदनी के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए साल 2025? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: आर्थिक स्थिति के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025 और इस दौरान उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा, यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 3 जनवरी 2025 का कालचक्र।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: नए साल का आरंभ हो गया है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, ये वर्ष ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान 4 से अधिक प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। प्रत्येक ग्रह के गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों की आमदनी पर पड़ेगा। इनकम के अलावा जीवन के अन्य पहलुओं पर भी ग्रह गोचर का असर होगा। ऐसे में यदि व्यक्ति को ये पहले ही पता चल जाए कि आने वाला समय उनके हित में रहेगा या नहीं, तो उसके लिए वो खुद को तैयार कर सकते हैं।

हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे मे राशिफल के माध्यम से पता चल सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 12 राशियों के जातकों के लिए 2025 आमदनी के लिहाज से कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

2025 में मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। साल के शुरुआत में वित्तीय लाभ हो सकता है। इस दौरान जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

2025 में आपकी आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहने वाली है। साल की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए धीमी रहेगी। खर्च बढ़ेंगे और आमदनी में कमी आएगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

2025 में मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहने वाली है। इस वर्ष कोई बड़ा आर्थिक संकट नहीं आएगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने अच्छे परिणाम आपको नहीं मिलेंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आर्थिक स्थिति के लिहाज से 2025 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अवसरों से लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, तो अच्छा होगा। 2025 के शुरुआती 6 महीने शुभ साबित होंगे।

सिंह राशि

2025 में आमदनी और खर्च में संतुलन बना रहेगा। फिर भी आर्थिक मामलों में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति के लिहाज से 2025 आपका सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति

---विज्ञापन---

तुला राशि

2025 में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। महिलाओं के लिए भी ये समय शुभ है। खुद का काम शुरू करने के लिए साल के शुरुआती महीने उत्तम हैं। हालांकि मार्च 2025 में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि

2025 की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अप्रैल का महीना पैसों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। परिवार की जरूरतों या स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

साल 2025 की शुरुआत पैसों के मामले में धनु राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं रहेगी। साल के पहले 6 महीनों में बचत करने में मुश्किलें आएंगी। पैतृक संपत्ति से मई माह के बाद धन लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि

2025 में शनि की साढ़ेसाती का तीसरा यानी अंतिम चरण समाप्त हो जाएगा। इसलिए इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन साल के शुरुआती 6 महीने, खासकर पहले तीन महीनों में सावधान रहना होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

2025 मार्च से आप पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण आरंभ होगा। जनवरी से लेकर मई तक धन भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा। मार्च से साल के अंत तक, धन भाव पर शनि का प्रभाव रहेगा। राहु के कारण आपकी आमदनी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मीन राशि

2025 में आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। पैतृक संपत्ति से इस साल आपको बहुत लाभ हो सकता है। इसके अलावा आमदनी में इजाफा होगा और खर्चों में कमी आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सिद्धि योग से 5 राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, 1 की तय होगी शादी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 03, 2025 11:01 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola