Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों और 12 राशियों का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि कुछ उपायों को नियमित रूप से करके कुंडली में प्रत्येक ग्रह की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको नवग्रहों के शांति के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से प्रत्येक राशि के जातकों को हमेशा-हमेशा के लिए अपने दुख-दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
सूर्य ग्रह
सूर्य ग्रह के आराध्य देव भगवान विष्णु हैं। ये एक ऐसा ग्रह है, जो रोग के प्रभाव को कम करता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से साधक की सेहत अच्छी रहती है। सूर्य के प्रबल होने के कारण ही दवाएं शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इससे आयु की रक्षा होती है। साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
जिन लोगों को किसी भी कारण से संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उन्हें सूर्य देव की उपासना जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा सूर्य गायत्री मंत्र का जाप और पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है।
चंद्रमा ग्रह
चंद्रमा मन, विचार, भावुकता, चंचलता, क्रोध और जल्दबाजी का कारक ग्रह है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को गाय को आटे की लोई खिलानी चाहिए। इसी के साथ शंख, दूध, खीर, सेवई, मिठाई, पनीर का दान करना शुभ होता है। इसके अलावा तारों की छांव या चंद्रमा की रोशनी में थोड़ी देर बैठना भी लाभदायक रहता है।
जिन लोगों के घर में बरगद, पीपल और गूलर की जड़ होती है, उन जातकों की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है। वहीं जो लोग कौवे को उबले हुए चावल में चीनी मिलाकर खिलाते हैं, उन्हें भी चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मंगल ग्रह
मंगल ग्रह को पराक्रम और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में मंगल को बल देने के लिए गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप करना लाभदायक होता है। वहीं जो लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं, उन्हें भी मंगल दोष का सामना नहीं करना पड़ता है।
मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए देवी चामुंडा, प्रत्यंगिरा और मां पीतांबरा की उपासना करना लाभदायक होता है। इसी के साथ हनुमान जी के मंदिर में दीप का दान व बजरंग बाण, सुंदरकांड या हनुमान लांगूल स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से भी मंगल ग्रह मजबूत होता है।
अन्य 6 ग्रहों को मजबूत करने के उपायों को बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।