Kaalchakra: मार्च में 12 राशियों के लिए इन बातों को अनदेखा करना पड़ेगा भारी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सावधानियां

Kaalchakra News24 Today: यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च माह में आपको किन-किन बातों को लेकर सावधान रहना होगा जिसके कारण आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या न आए तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 6 मार्च 2025 का कालचक्र।

Kaalchakra News24 Today

मार्च में इन बातों पर दें खास ध्यान...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: साल 2025 का तीसरा माह मार्च चल रहा है जिस दौरान सबसे शक्तिशाली ग्रह शनि का गोचर होगा। शनि के अलावा सूर्य, बुध, राहु और केतु आदि ग्रहों की चाल भी इस माह बदल रही है जिसके कारण कई लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को इस बात की जानकारी पहले ही हो सकती है कि आने वाले समय में उनके जीवन में कोई बड़ी समस्या आएगी या नहीं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि इस महीने 12 राशियों के जातकों को किन-किन मामलों में सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

कारोबार में ज्यादा जोखिम लेने से बचें। काम में मामूली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम करें। इस महीने नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और खर्च पर नियंत्रण रखें। निवेश के मामले में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले सलाह जरूर लें। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनके ऊपर शक न करें। अहंकार छोड़े और रिश्ते में दूरियां न आने दें।

विज्ञापन

पुरानी बीमारियों फिर से उभर सकती हैं। इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव से बचें। योग और प्रणायाम करें। समय और ऊर्जा का सही उपयोग करें व अपनी गलत आदतों पर नियंत्रण रखें। मार्च में हर रोज मंदिर जाने का नियम बनाएं। जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। मां लक्ष्मी की उपासना या हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक या निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। कारोबार और नौकरी में फैसला जल्दबाजी में न लें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा ट्रांसफर होने के योग हैं। साथ काम करने वालों से संभलकर बात करें और विवाद से बचें।

परिवार में मतभेद और असमंजस की स्थिति रहेगी। छोटी बातों को बढ़ने न दें और किसी भी चीज में दिखावा करने से बचें। गुस्सा न करें और कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। संतुलित आहार लें। बीमारी के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस महीने रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। रुद्राष्टक या हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

यदि आप अन्य 10 राशि से जुड़ी सावधानियों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ