Jyotish Tips: घर के पास हो पीपल का पेड़ तो करें ये उपाय, होगा बड़ा लाभ

pipal ke totke
विज्ञापन

Jyotish Tips: मान्यता है की पीपल के वृक्ष की पूजा आराधना करने से बहुत सारे फायदे होते हैं। कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष पर भगवान विष्णु, महादेव और ब्रह्मा जी के साथ-साथ हमारे पितृ देवी देवताओं का भी वास होता है। यही कारण है कि पीपल के वृक्ष की हर एक तरह के संकट काटने के लिए पूजा आराधना की जाती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए भी पीपल पर जल चढ़ाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद रहता है। परन्तु यही पीपल का पेड़ यदि घर के आसपास या घर के अंदर या घर के बाहर उग आए तो आपका नुकसान हो सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि यदि आपके घर के अंदर या घर के बाहर पीपल उग रहा है तो इससे आपके ऊपर आर्थिक संकट आ सकते हैं। ऐसा पीपल घर के सभी सदस्यों के ऊपरी रोगों से पीड़ित होने का भी कारण बन सकता है। इसीलिए अपने घर से पीपल के पेड़ की जड़ से उखाड़ देना चाहिए। परन्तु इसे उखाड़ने का भी एक तरीका होता है।

Advertisment

पीपल के पेड़ को उखाड़ने के पहले करें ये उपाय (Jyotish Tips)

जब भी आप घर से या घर के बाहर से पीपल उखाड़े तो पीपल उखाड़ने से पहले 45 दिनों तक पूजा आराधना करें। उस पीपल के पौधे की पूजा के बाद उसमें जल में एक चम्मच दूध मिलाकर उसकी जड़ में दूध चढ़ाएं। साथ ही एक दीपक जलाए। इस तरह जब आपको लगातार 45 दिन पूरे हो जाए तो अगले दिन आप इस पीपल के पौधे को अपने घर से हटा कर इसी जड़ को कहीं ऐसी जगह जहां पर बड़ा स्थान हो वहां पर इसको लगवा दें।

विज्ञापन

इस उपाय से होगा यह लाभ

ऐसा करने से आपको पीपल से संबंधित कोई दोष भी नहीं लगेगा। आपका घर भी वास्तु दोष से मुक्त हो जाएगा और किसी भी तरह की बाधा भी नहीं आएगी। परन्तु यदि आपके घर के आसपास कोई बड़ा पीपल का वृक्ष है जो कटने लायक नहीं है और उसकी छाया आपके घर पर आ रही है तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति को कष्ट पहुंच सकता है। इसका एक ही उपाय है कि आप उस वृक्ष की पूजा आराधना नियमित रूप से करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी संकट खत्म हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ