Jwalamukhi Yog Rashifal: 20 दिसंबर की सुबह से ही लगेगा ज्वालामुखी योग, बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, करें ये उपाय

Jwalamukhi Yog Rashifal: शनिवार, 20 दिसंबर को एक अत्यंत अशुभ माने जाने वाला ज्वालामुखी योग बन रहा है. इस खतरनाक योग के प्रभाव से 3 राशियों के लिए परेशानियां और चुनौतियां बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं कि ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इस योग के कारण इनके जातकों को किन तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

jwalamukhi-yog

Jwalamukhi Yog Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार शनिवार 20 दिसंबर, 2025 को एक अशुभ ज्योतिषीय संयोग ‘ज्वालामुखी योग’ बन रहा है. ज्योतिष और मुहूर्त शास्त्र में इस योग को शुभ नहीं माना गया है. इस योग की शुरुआत 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 21 दिसंबर की रात 1 बजकर 21 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में ज्वालामुखी योग को अत्यंत प्रभावशाली और नकारात्मक फल देने वाला माना गया है. इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इसका नकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक और गंभीर हो सकता है. आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस योग के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी?

विज्ञापन

मेष राशि

ज्वालामुखी योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के लिए समय तनावपूर्ण रह सकता है. कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. वरिष्ठों से मतभेद होने की आशंका है. धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी. ऊर्जा तो रहेगी, लेकिन दिशा भटक सकती है.

विज्ञापन

करें ये उपाय: सुबह सूर्योदय के समय साफ जगह पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. घर या कार्यस्थल पर लाल रंग का कोई वस्त्र या फल, जैसे- सेब या लाल कपड़ा का दान करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर यह योग मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. मन अस्थिर रहेगा. पारिवारिक मामलों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और परिणाम कम मिल सकते हैं. सेहत को लेकर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. धैर्य की परीक्षा का समय है.

विज्ञापन

करें ये उपाय: सुबह मंत्र जाप के साथ भगवान शिव को सफेद फूल और जल अर्पित करें. दिन में सावधान रहें, भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्तुएं, जैसे- दूध, चावल, कपड़ा आदि का दान करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ज्वालामुखी योग चुनौतियां लेकर आ सकता है. जिम्मेदारियों का बोझ अचानक बढ़ सकता है. काम में रुकावटें और देरी परेशान कर सकती हैं. आर्थिक योजना बिगड़ने की आशंका है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है. मन में निराशा आ सकती है, लेकिन संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

विज्ञापन

करें ये उपाय: आपके लिए सुबह पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ रहेगा. दिन में काले तिल, काली दाल या काले कपड़े का दान करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ