June 2024 Gochar: 1 जून से ग्रहों का राशि परिवर्तन शुरू, 6 ग्रह अपनी चाल से मचाएंगे धमाल

June 2024 Gochar: जून 2024 में 4 प्रमुख ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं, वहीं एक ग्रह अपनी चाल बदलकर वक्री हो जाएंगे। ग्रहों के आपसी संयोग और युतियों से अनेक योगों और राजयोगों का निर्माण होगा, जिसका देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों पर गहरा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, जून में कौन-से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

June-2024-Gochar
विज्ञापन

June 2024 Gochar: मई 2024 की तरह जून का महीना भी ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर से उथल-पुथल से भरा रहने वाला है. ग्रहों का राशि परिवर्तन 1 जून से ही शुरू हो जाएगा और इस महीने कुल 5 मुख्य ग्रह अपने राशि परिवर्तन से राशियों में धमाल मचाएंगे. वैदिक ज्योतिष के गणितीय गणना के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशियों और नक्षत्रों में गोचर करते हैं. आइए जानते हैं कि जून 2024 कौन-से ग्रह किन तिथियों राशि परिवर्तन कर रहे हैं?

मंगल (Mars)

साहस, शारीरिक बल, जमीन-जायदाद और अचल संपत्ति के कारक ग्रह भूमिपुत्र मंगल 1 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट पर मीन राशि से निकल कर अपनी राशि मेष में प्रवेश करेंगे. ग्रह सेनापति स्वराशि मेष में 12 जुलाई, 2024 तक रहेंगे.

विज्ञापन

शुक्र (Venus)

जून में राशि परिवर्तन करने वाले दूसरे प्रमुख ग्रह हैं शुक्र, जो 12 जून की शाम 6 बजकर 37 मिनट पर अपनी राशि वृषभ से गोचर बुध की राशि मिथुन में विराजेंगे. भोग-विलास, प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य के स्वामी शुक्र अपने मित्र बुध की राशि में 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे.

बुध (Mercury)

वाणिज्य-व्यापार, बुद्धि और वाणी के स्वामी ग्रह बुध 14 जून की रात 11 बजकर 9 मिनट पर वृषभ राशि के निकल कर अपनी राशि मिथुन में गोचर करेंगे. यहां वे 29 जून तक विराजमान रहने के बाद फिर अपना राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में चले जाएंगे.

सूर्य (Sun)

ग्रहों के राजा सूर्य, जो आत्मा, व्यक्तित्व, आरोग्यता और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं. वे 15 जून की देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ से निकल कर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. इस राशि में सूर्य के प्रवेश को ‘मिथुन संक्रांति’ कहते हैं. यहां वे 16 जुलाई तक गोचर करेंगे.

विज्ञापन

बदलेगी शनि की चाल

जून महीने के अंत में 29 तारीख को शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे. कर्मफल के दाता और न्याय के स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। वे कुल 139 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे.

यूरेनस (Uranus)

यूरेनस ग्रह, हालांकि इनका वैदिक ज्योतिष में कोई स्थान नहीं है, लेकिन ये पाश्चात्य ज्योतिष में काफी महत्व रखते हैं, 1 जून को मेष राशि से गोचर कर वृषभ में प्रविष्ट होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ