---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: राहु-केतु, शनि और गुरु 3 राशियों पर होंगे मेहरबान! 2025 में बदलेंगे चाल

Grah Gochar: 2025 में शनि, गुरु, राहु-केतु गोचर करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर इन 4 बड़े ग्रहों की मेहरबानी देखने को मिल सकती है। 

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है। जब भी कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करते हैं या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसके शुभ और अशुभ असर 12 राशियों पर देखने को मिलते हैं। साल 2025 में नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ये बदलाव सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव के साथ हो सकता है। बात करें चार बड़े ग्रहों की तो शनि ग्रह, गुरु ग्रह, राहु ग्रह और केतु ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर शुभ असर देखने को मिल सकता है।

2025 में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में 29 मार्च को कर्मफल दाता शनि 12वीं राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद गुरु ग्रह 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 18 मई को राहु ग्रह द्वारा कुंभ राशि और केतु द्वारा सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर 4 बड़े ग्रहों की चाल बदली से लाभ ही लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शनि ग्रह, गुरु ग्रह, राहु ग्रह और केतु ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। नौकरी करने वाले हों या व्यापार करते हों, हर काम सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बड़े बूढ़ों का साथ मिलेगा, जिस कारण आप हर कार्य में तरक्की हासिल कर सकेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए चार बड़े ग्रहों का गोचर लाभकारी रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की खूब तारीफ करेंगे, जिससे प्रमोशन का भी योग बन सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। व्यापारियों को व्यापार में उन्नति मिलने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कारोबारियों के लिए आने वाला समय उत्तम रहेगा। घर वालों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत हो सकेंगे। संतान से कुछ अच्छा संदेश मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Surya Yuti 2025: नया साल में 3 राशियों की लगा सकती है लॉटरी

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शनि, गुरु, राहु और केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। हर काम में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए कार्यों में खास रुचि रखेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा रहेगा। जिस कार्य को करने का सोचेंगे, उसमें जरूर सफल हो सकेंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। तरक्की के लिए नए अवसर मिलेंगे। जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Shani Budh Yuti 2025: शनि-बुध की युति से ये ग्रह 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान!

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2024 04:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola