Interesting Temples in India: इस मंदिर में करेंगे दर्शन तो मिलेगा वीजा और टिकट!
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Interesting Temples in India: भारत धार्मिक, आध्यात्मिक और अपने अनोखे रिती-रिवाजों के जाना जाता है। लोक कथाओं में कहा जाता है कि हिंदू भारतीय के 33 करोड़ देवी-देवता हैं। हर राज्य और क्षेत्र के लोगों की भी अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं। भारत के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के प्रमुख त्योहार भी अलग-अलग हैं। पर क्या आप जानते हैं कि विदेश जाने के लिए टिकट और वीजा पाने के लिए भी भारत में मंदिर हैं….?
इस बात को जानकार आप हैरान जरूर होंगे, लेकिन ये सच है। भारत में कई ऐसे दिलचस्प मंदिर हैं, जो अपने आप में अनोखे हैं। इन मंदिरों को लेकर कई कहानियां स्थानीय लोगों में प्रचलित हैं। इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी मंदिर है, जहां रोजाना पूजा होती है। वहीं मंदिर ऐसे भी है, जहां देवी के आगे प्रार्थना करने के लिए उन्हें गालियां दी जाती हैं।

पंजाब वैसे तो अपने आप में ही एक खास पहचान रखता है। यहां के स्वर्ण मंदिर समेत कई बड़े गुरुद्वारे देश-विदेशों तक प्रसिद्ध हैं। इसी तरह का एक गुरुद्वारा पंजाब के जालंधर में भी है। इस गुरुद्वारे की पहचान विदेश जाने की टिकट पाने की प्रार्थना करने के लिए है।
इस गुरुद्वारे को हवाई जहाज गुरुद्वारा भी कहा जाता है। वैसे असल में इस गुरुद्वारे का नाम शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा है। यहां लोग अमेरिका के टिकट के लिए प्रार्थना करने आते हैं और मनोती स्वरूप यहां एक छोटा जहाज (खिलौना) भेट करते हैं।

भारत में जब विदेश जाने के लिए टिकट पाने मंदिर है तो जाहिर है कि वीजा का भी मंदिर होगा। जी हां… ये भी सही है। वीजा मंदिर तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में स्थित है। हालांकि, मंदिर का आधिकारिक नाम चिलकुर बालाजी मंदिर है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे वीजा मंदिर के नाम से ही जानते हैं।
इसको लेकर भी यहां कई कहानियां प्रचलित हैं। एक कहानी के अनुसार वर्ष 1980 में चिलकुर बालाजी मंदिर में प्रार्थना करने के बाद छात्रों के एक ग्रुप को अमेरिकी वीजा मिल गया था। तभी यहां की मान्यता चारों ओर फैल गई।

बॉलीवुड के मेघा स्टार और सदी के महानायतक अमिताभ बच्चन को लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके एक प्रशंसक ने उनका मंदिर तक बना दिया है।
सीनियर बच्चन के प्रशंसक नियमित रूप से इस मंदिर में जाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर में एक सिंहासन पर बैठे हुए अमिताभ बच्चन की प्रतिमा है। यह मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर “जय अमिताभ बच्चन” भी लिखा हुआ है।

वैसे तो हर धर्म और खास कर हिंदू मंदिर में भगवान की आराधना के लिए भजन, आरती गाई जाती हैं, लेकिन केरल के त्रिशूर जिले के कोडुंगल्लुर में स्थित कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर कुछ अलग है।
यहां भक्त प्रार्थना करने के लिए उनकी प्रशंसा में उनकी तारीफ नहीं बल्कि देवी भद्रकाली को गालियां देते हैं। इतना ही नहीं प्रसाद को भी फेंक कर चढ़ाते हैं। यहां काली देवी के शांत रूप की प्रतिमा स्थापित है। यहां सात दिन तक चलने वाले एक कार्यक्रम के तहत लोग अपने सिर पर तब तक तलवार मारते हैं, जब तक खून न निकल जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: