Lucky Zodiac Signs: 2026 में शनि और सूर्य बनाएंगे शुभ संयोग, खुलेगा इन 3 राशियों के भाग्य का द्वार

Lucky Zodiac Signs: साल 2026 में शनि और सूर्य ग्रह बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं. इस संयोग के बनने से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. शनि-सूर्य के इस संयोग से किन लोगों का लाभ मिलेगा चलिए जानते हैं.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Signs: नए साल 2026 की शुरुआत में शनि और सूर्य ग्रह पंचांक योग बनाएंगे. इस योग के बनने से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 4 जनवरी की रात को 11 बजकर 38 मिनट पर सूर्य और शनि 72 डिग्री पर होंगे. इससे पंचांक योग का निर्माण होगा. इस योग के समय शनि ग्रह मीन राशि में और सूर्य ग्रह धनु राशि में विराजमान होंगे. इन दोनों ग्रह के इस स्थिति में होने से इसका क्या प्रभाव पड़ेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि वालों को होगा धनलाभ

धनु राशि वालों के लिए शनि और सूर्य का पंचांक योग शुभ संकेत दे रहा है. आप करियर में तरक्की करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपका वैवाहिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. आप अपनी मेहनत से लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे.

विज्ञापन

मजबूत होंगे मकर वालों के रिश्ते

मकर राशि के जातकों के लिए पंचांक योग शुभ सिद्ध होगा. आपको इस शुभ योग के बनने से कई फायदे होंगे. करियर में तरक्की करेंगे और यात्राओं के योग बनेंगे. आप निरंतरता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें. आपको निवेश से लाभ मिलेगा. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मकर राशि वालों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे.

विज्ञापन

मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता

मीन राशि वालों के लिए इस शुभ योग के बनने से समय अच्छा रहेगा. आपको सूर्य के प्रभाव से अधिक लाभ मिलेगा. आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की करेंगे और खूब मान-सम्मान कमाएंगे. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ