Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में गुरु बृहस्पति ऐसे ग्रह हैं जो एक राशि में करीब 13 महीने के लिए विराजमान रहते हैं। साल 2025 में मई के महीने में गुरु ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। 14 मई 2025, बुधवार को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में गुरु गोचर करेंगे। वर्तमान में वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं और 4 फरवरी 2025 को मार्गी होने वाले हैं।
ज्योतिष के अनुसार 4 फरवरी, मंगलवार को वृषभ राशि में गुरु ग्रह सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा, जिनमें से 3 राशियां खुशकिस्मत रहेंगी। इन राशियों पर गुरु ग्रह की खास कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु मार्गी से किस्मत के बंद दरवाजे खुलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। तरक्की पाने के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सामाजिक कार्यों से नई पहचान बनेगी। धन वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तनाव मुक्त रहेंगे। जल्द एक अच्छी जगह जाना हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए गुरु मार्गी का असर शुभ रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति में सुधार दिला सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रिलेशनशिप के मामले में समय अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। घर-मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं और उसमें सफल भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए गुरु की सीधी चाल लाभकारी रहेगी। गुरु मार्गी से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, वो जल्द पूरा हो सकेगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।