Grah Gochar: फरवरी में 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य करेंगे स्थिति में बदलाव 

Grah Gochar in February 2025: चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य ग्रह की स्थिति में बदलाव होगा, जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है, आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Grah Gochar in February Luck of 3 zodiac signs will shine Mars Mercury Jupiter Venus Sun will change the position

फरवरी में ग्रह गोचर

Grah Gochar in February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर विभिन्न तरह का प्रभाव पड़ता है। राशि और नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों पर अलग-अलग तरह का असर देखने को मिलता है। जनवरी में ग्रह गोचर से विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ा है। फरवरी में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति गुरु, शुक्र और सूर्य द्वारा स्थिति में बदलाव किया जाएगा। फरवरी में ग्रह गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

mesh rashi

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को इस महीने लाभ हो सकता है। सामाजिक तौर पर वृद्धि होने का योग है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए समय पहले से उत्तम रहेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में तरक्की हासिल हो सकती है। पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे। करियर में सफल होंगे। शादी का योग बन रहा है। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। घर-मकान खरीदने का विचार आ सकता है।

सिंह राशि

Singh Rashi

विज्ञापन

सिंह राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही धीरे-धीरे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। चल रही परेशानियां दूर होंगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने का विचार आ सकता है। नौकरी में वृद्धि के योग बनेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

फरवरी का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। नवग्रहों की खास कृपा आप पर होने वाली है। रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। दूसरों से हटकर आप कुछ अलग करेंगे, जो कार्य में सफलता दिलाने के साथ-साथ मान और सम्मान में वृद्धि दिलाने में मदद कर सकेगा। पढ़ाई में सफलता हासिल कर सकेंगे। करियर में सफल होंगे। शादी या अन्य कोई शुभ कार्य हो सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ