Guru Gochar: आज गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे!

Guru Gochar 2024: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी, व्यापार और करियर में सफलता मिलने के योग बनेंगे और 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आइए जानते हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

Guru Gochar 2024 Zodiac Signs astrology

गुरु गोचर 2024

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार देवगुरु बृहस्पति संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, शिक्षक, पवित्र स्थल, वृद्धि, बड़े भाई, धन, दान और पुण्य आदि के कारक ग्रह हैं जिस व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसकी किस्मत चमकने से कोई भी नहीं रोक सकता है। कहा जाता है कि जब गुरु राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो 12 राशियों पर इसका असर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के साथ होता है। 28 नवंबर, गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए नौकरी-व्यापार के लिए तरक्की के दरवाजे खुलने वाले हैं।

विज्ञापन

गुरु नक्षत्र परिवर्तन 

गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब 1 साल का समय लगा देते हैं। जबकि, नक्षत्र परिवर्तन में भी ये ग्रह काफी समय लगाते हैं। 28 नवंबर गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में 10 अप्रैल 2025 तक रहेंगे। आइए जानते हैं ऐसे में किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरु गोचर लाभकारी रहेगा। जातकों को आर्थिक लाभ होंगे। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ प्राप्त मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपसी प्यार बढ़ेगा। तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

काफी समय से जो काम टला जा रहा है या आप कर नहीं पा रहे हैं, उस जल्द पूरा कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को कामकाज में तरक्की मिलेगी। घरवालों का साथ और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिस कारण आप हर कार्य में सफल हो सकेंगे। मन उत्साह के साथ रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए एक अलग जुनून रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

गुरु गोचर से धनु राशि के लोगों को लाभ होगा। देवगुरु बृहस्पति की खास कृपा मिलेगी। सामाजिक कार्यों में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई खुशखबरी संतान से सुनने को मिल सकते हैं। तरक्की के लिए आपके सामने खुद नए अवसर आएंगे, जिन्हें हाथ से न जाने दें। बड़े-बूढ़ों का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ