---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: नए साल की शुरुआत के साथ 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य और गुरु ग्रह होंगे मेहरबान

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति और सूर्य ग्रह द्वारा षडाष्टक राजयोग निर्माण हो रहा है, जिसके शुभ प्रभाव 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों पर होने वाले हैं। आइए जानते हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह में ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति षडाष्टक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं जो नए साल की शुरुआत के साथ 3 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। जबकि, देवगुरु बृहस्पति लगभग एक साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ये ही कारण है कि एक राशि में फिर से प्रवेश करने के लिए गुरु ग्रह द्वारा करीब 12 साल का समय लिया जाता है। साल 2025 में 12 साल बाद गुरु ग्रह गोचर करेंगे और षडाष्टक राजयोग का बनेगा।

षडाष्टक योग क्या है और कब निर्माण होता है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दो ग्रह जब एक दूसरे से 150 डिग्री की दूर पर होते हैं या फिर एक दूसरे से 6वें या 8वें स्थान पर होते हैं तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इस योग को बहुत कष्टकारी और महा विनाशकारी योग माना जाता है, लेकिन नकारात्मक प्रभाव के अलावा कई बार ये योग सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। साल 2025 में सूर्य-गुरु के एक दूसरे से 150 डिग्री के अंतर पर होने के कारण 3 राशियों पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं जिन्हें षडाष्टक योग से लाभ होने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि (Aries)

Aries

मेष राशि के लोगों के लिए षडाष्टक योग लाभकारी रहेगा। जातकों को धन लाभ हो सकता है। कामकाज में तरक्की के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। नए साल की शुरुआत के साथ आपको करियर से लेकर व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। घर में मंगल कार्य हो सकता है। बाहर जाने की योजना बना सकते हैं जो नौकरी के साथ व्यापार में तरक्की दिला सकेगा। मन में उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar: नए साल से पहले 3 राशियां होंगी मालामाल! सूर्य ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

मिथुन राशि

gemini

---खबर नीचे जारी है---

साल 2025 की शुरुआत आपके लिए लाभकारी रहेगी। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। किसी काम में आपको उच्च सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप नया कारोबार भी शुरू करने का सोचेंगे। सकारात्मक विचारों से आपकी उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा।

मकर राशि

Capricorn

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। मन में उत्साह रहेगा। पहले से ज्यादा आत्मविश्वास रहेगा। काम को लेकर अधिक उत्साहित रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप जिस कार्य को करने का सोचेंगे उसमें सफल होने के बाद राहत की सांस लेंगे। मेहनत और लगन के साथ किए कामों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध में सुधार और घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें- Gemstones: मेष से लेकर मीन तक… किस राशि वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना है शुभ?

First published on: Nov 27, 2024 12:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola