Guru Gochar 2025: 14 जून से इन 3 राशियों पर धन बरसाएंगे गुरु! राहु के नक्षत्र में करेंगे गोचर

Guru Gochar: वर्ष 2025 में 14 जून को गुरु देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार गुरु देव राहु के नक्षत्र आर्द्रा में गोचर करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं जून में किन तीन राशियों का भाग्य गुरु की कृपा से चमक सकता है।

budh-guru-navpancham-yoga

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति, जिसे गुरु भी कहा जाता है उसे शास्त्रों में विशेष स्थान प्राप्त है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, अस्त होना, उदय होना, मार्गी चाल और वक्री चाल भी चलते हैं। जब भी गुरु की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के ज्ञान, शादीशुदा जिंदगी, करियर, आर्थिक स्थिति और संतान आदि पर पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जून 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 7 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में आर्द्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 8वां स्थान प्राप्त है। ये राहु का नक्षत्र है, जो मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। चलिए जानते हैं इस बार गुरु की चाल में बदलाव होने से किन तीन राशियों को खास फायदा होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

सिंह राशि

गुरु ग्रह की कृपा से सिंह राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। करियर को लेकर चल रही टेंशन दूर होगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना छात्रों का पूरा होगा। कपल का यदि घरवालों से झगड़ा चल रहा है तो अनबन दूर होने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में इस वर्ष प्यार का आगमन हो सकता है। जिन लोगों की दुकान है उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने के कारण आप पिता के नाम पर संपत्ति भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

गुरु गोचर के दौरान तुला राशि के लोगों को नई ऊर्जा का अहसास होगा, जिससे वो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। कारोबारियों की नई डील पूरी होगी जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होगा। नए संबंधों की शुरुआत होगी। सिंगल लोगों का रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है। गुस्से को काबू में रखेंगे तो जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। ससुराल पक्ष से लड़ाई चल रही है तो किसी मित्र की सहायता से अनबन दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

गुरु का गोचर वृश्चिक राशि के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए नई और अनोखी रणनीतियों का प्रयोग करते हैं तो लाभ होने की संभावना है। वहीं, जो लोग विवाहित हैं उनका घरवालों संग चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। पुराने निवेश से नौकरी कर रहे जातकों को मन मुताबिक धन की प्राप्ति होगी। उम्मीद है कि आप इस साल कार खरीद सकते हैं। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिसके कारण वो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रेरित होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ