Guru Gochar 2025: अगस्त में खुलेगा इन 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला, दोहरी चाल चलेंगे गुरु

Guru Gochar 2025: ज्योतिष दृष्टि से अगस्त का महीना बेहद खास है क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की तरह गुरु ग्रह का भी डबल गोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं अगस्त माह में किस दिन और किस समय गुरु का गोचर होगा। साथ ही ये भी जानने को मिलेगा कि किन तीन राशियों के लोगों को गुरु की कृपा से किस्मत का साथ मिलेगा।

ardra-nakshatra-guru-gochar-2025-rashifal

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह, जिसे बृहस्पति और देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है, उसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। ये एक शुभ ग्रह है, जिनकी कृपा से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है और उसे जीवन में सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा सही समय पर व्यक्ति की शादी हो जाती है और जल्द ही उसे संतान का सुख मिलता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति की कुंडली को देखकर ये पता चल सकता है कि गुरु उसकी कुंडली में कहां पर और किस स्थिति में विराजमान है। लेकिन जब-जब गुरु ग्रह की जगह बदलती है, तब-तब लोगों की जिंदगी में बदलाव आता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह में गुरु का डबल गोचर होगा, जिसके कारण दो बार राशियों के जीवन में गुरु ग्रह के कारण बदलाव आएगा।

विज्ञापन

अगस्त में कब-कब होगा गुरु का गोचर?

सबसे पहले 13 अगस्त 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 44 मिनट पर गुरु देव पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। 30 अगस्त 2025 तक गुरु देव पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में रहेंगे। 30 अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। बता दें कि गुरु पूरे अगस्त मिथुन राशि में ही रहेंगे। अगस्त में एक बार भी गुरु का राशि गोचर नहीं होगा।

विज्ञापन

किन तीन राशियों को होगा लाभ?

अगस्त माह में गुरु की दोहरी चाल से मेष राशि, कर्क राशि और मीन राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है।

  • आर्थिक स्थिति-

नौकरी कर रहे जातकों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि नौकरी बदलने के लिए भी ये महीना अच्छा है। मनपसंद जगह पर जॉब लग सकती है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें निवेश से लाभ होगा। इसके अलावा नई साझेदारी से लाभ होगा और अनावश्यक खर्च कम होंगे।

विज्ञापन
  • सेहत-

महीने के मध्य तक सेहत अच्छी रहेगी। कोई भी हेल्थ समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अगस्त माह के आखिरी दिनों में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं लेकिन कोई बड़ी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं जो लोग पहले से बीमार हैं, उनकी सेहत में थोड़ा ही सही पर सुधार होगा।

  • रिश्ते-

अगस्त माह के शुरुआती दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छे रहेंगे। संबंधों में आई गलतफहमियां खत्म होंगी और अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भी सोलमेट से मिलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
  • सावधानी-

महिला मित्रों से सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें। इसके अलावा अपनी वाणी में नरमी लाएं और रिश्तों को समय दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ