Love Rashifal: सावन के तीसरे सोमवार पर चंद्र, मंगल और गुरु का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?

Love Horoscope: 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है, जिस दिन चंद्र, मंगल और गुरु देव का राशि व नक्षत्र गोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं इन तीनों ग्रहों का सोमवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Love Rashifal 28 July 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 28 July 2025: 11 जुलाई 2025 से भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ महादेव की पूजा करना शुभ होता है। ज्योतिष दृष्टि से भी सावन का तीसरा सोमवार खास है क्योंकि इस दिन तीन प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि रहेगी। जबकि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, वणिज करण, विष्टि करण और बव करण का संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्र और मंगल ग्रह का कन्या राशि में और गुरु का आर्द्रा में गोचर होगा।

यदि आप जानना चाहते हैं कि सोमवार को चंद्र, मंगल और गुरु की बदली चाल से आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आएगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 28 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सिंगल लोगों को देवी-देवताओं की विशेष कृपा से सावन के तीसरे सोमवार पर अपना जीवनसाथी मिल सकता है। जो विवाहित जातक अपने साथी से दूर रहते हैं, उन्हें उनसे मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।

  • दान- खीर
  • लकी रंग- हरा
  • लकी अंक- 13
  • लकी दिशा- ईशान कोण

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जातकों की साथी से थोड़ी बहुत कहासुनी होना संभव है। लेकिन बात ज्यादा नहीं बिगड़ेगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने स्वभाव में शालीनता लाएं और प्रेमी संग संवाद कायम करने का प्रयास करें।

  • दान- पानी
  • लकी रंग- भूरा
  • लकी अंक- 26
  • लकी दिशा- पूर्व

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित जातकों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आए-दिन होने वाले झगड़े लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दूरियां पैदा कर सकते हैं।

  • दान- जल
  • लकी रंग- गुलाबी
  • लकी अंक- 14
  • लकी दिशा- अग्नि कोण

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाने का प्लान कर सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिस कारण छोटी-छोटी बात को लेकर आप उन पर गुस्सा कर सकते हैं।

  • दान- सफेद रंग की मिठाई
  • लकी रंग- पिंक
  • लकी अंक- 05
  • लकी दिशा- पश्चिम

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों के रिश्ते में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है, जिससे आपका अपने साथी से रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी व्यस्त रहेगा जिस कारण आप दोनों को साथ में वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

  • दान- पैसे
  • लकी रंग- नीला
  • लकी अंक- 07
  • लकी दिशा- दक्षिण

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

जिन विवाहित लोगों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं, वो अपने जीवनसाथी के समक्ष बैठकर समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। सिंगल जातकों के गुस्सैल स्वभाव में नरमी आएगी और वो अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे।

  • दान- धन
  • लकी रंग- पीला
  • लकी अंक- 25
  • लकी दिशा- अग्नि कोण

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: खुला इन 3 राशियों की किस्मत का ताला, सिंह राशि में मंगल-केतु से मिले चंद्रमा

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातकों का साथी किसी कारण परेशान रहेगा, जिसे देख आपको भी तनाव होगा। मुश्किल समय में आप उनकी जरूरतों को समझें और उनका साथ देने का प्रयास करें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सावन माह के तीसरे सोमवार यानी 28 जुलाई को अपना साथी मिल सकता है।

  • दान- चावल
  • लकी रंग- संतरी
  • लकी अंक- 03
  • लकी दिशा- ईशान कोण

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित जातक अपने साथी के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। सिंगल जातकों के जीवन में 28 जुलाई को खास शख्स दस्तक दे सकता है।

  • दान- लस्सी
  • लकी रंग- नारंगी
  • लकी अंक- 19
  • लकी दिशा- दक्षिण

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी उनके पक्ष में रहेगा और साथ में खुशनुमा वक्त बिताएगा। विवाहित जातक कई समय बाद अपने रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे और साथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान करेंगे।

  • दान- नमक
  • लकी रंग- हल्का भूरा
  • लकी अंक- 01
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक आकर्षण महसूस करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करने की इच्छा जाहिर करेंगे। सोमवार को सिंगल लोगों के रिश्ते की बात किसी पुराने दोस्त से चल सकती है।

  • दान- चीनी
  • लकी रंग- हल्का ग्रीन
  • लकी अंक- 11
  • लकी दिशा- पश्चिम

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जातकों का जीवनसाथी और घरवालों से मामूली बातों पर झगड़ा हो सकता है। लेकिन इसका आपके रिश्ते पर कोई गहरा व नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के व्यवहार में बदलाव आएगा, जिसके कारण साथी संग तालमेल बिठाने में दिक्कत होगी।

  • दान- दूध
  • लकी रंग- ग्रे
  • लकी अंक- 22
  • लकी दिशा- उत्तर

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक और विवाहित जातकों के स्वभाव में कुछ बदलाव होगा, जिसके कारण लव लाइफ में अस्थिरता बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ