Guru Gochar 2025: 10 दिन बाद इन 3 राशियों के जीवन में होगी धन-खुशियों की बरसात! गुरु करेंगे नक्षत्र गोचर

आज से 10 दिन गुरु देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 10 अप्रैल 2025 को गुरु मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए गुरु का ये गोचर बेहद लाभकारी रहने वाला है।

budh-guru-shubh-yoga

नवग्रहों में से एक गुरु ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे देवगुरु बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है। गुरु देव को ज्ञान, विवाह, संतान, धन, धर्म, शिक्षा और करियर आदि का ग्रह माना जाता है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सीधे 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से 10 दिन बाद 10 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु देव मृगशिरा नक्षत्र में कदम रखेंगे, जहां पर वह 14 जून 2025 को सुबह 12 बजकर 07 मिनट तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

मंगल देव को मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो ग्रहों के सेनापति भी हैं। ऐसे में इस गोचर से 12 राशियों के ऊपर गुरु के साथ-साथ मंगल का भी प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनका भाग्य आज से 10 दिन बाद गुरु की कृपा से चमक सकता है।

विज्ञापन

गुरु गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि

आने वाले 10 दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छे रहने वाले हैं। लव लाइफ में कोई समस्या चल रही थी, तो उससे छुटकारा मिलेगा। पिछले साल जिन लोगों ने लोन लिया था, वो कुछ ही दिनों में पैसे वापस कर देंगे। छात्रों को माता-पिता से मनचाहा उपहार मिल सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। नौकरी कर रहे जातकों के खर्चों में कमी आएगी और बचत बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग जल्द मकान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

गुरु देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। सिंगल लोगों का रिश्ता आने वाले 10 दिन में पक्का हो सकता है। जिन लोगों का खुद का काम है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। सेहत के लिहाज से आने वाले 10 दिन कर्क राशि के जातकों के हित में रहेंगे। इस दौरान कोई गंभीर रोग नहीं होगा। वाहन खरीदने का योग दुकानदारों की कुंडली में बन रहा है।

तुला राशि

मेष और कर्क के साथ-साथ तुला राशि के जातकों का भाग्य भी अप्रैल माह में गुरु ग्रह की कृपा से चमक सकता है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके प्रेम जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। कारोबारियों को पुराने निवेश से धन लाभ होगा। दुकानदार जल्द ही अपने माता-पिता के नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ