Guru Gochar 2025: 18 दिन तक इन 3 राशियों को रहेगी पैसों की कमी! मंगल के नक्षत्र में गुरु ने किया गोचर

बीते दिनों गुरु ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस समय गुरु देव मृगशिरा नक्षत्र में मौजूद हैं, जहां पर वह 28 अप्रैल 2025 तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं इस दौरान किन-किन राशियों के लोगों की सेहत, आर्थिक स्थिति और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

Guru Gochar 2025

इन राशियों के लिए शुभ नहीं है गुरु का गोचर!

देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को शास्त्रों में खास महत्व दिया गया है, जो ज्ञान, धन, भाग्य, संतान, करियर, धर्म और विवाह आदि के स्वामी हैं। जब भी गुरु की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 10 अप्रैल 2025 को शाम 07:51 मिनट पर गुरु ग्रह ने मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन

गुरु देव मृगशिरा नक्षत्र में 28 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में इन 18 दिन जहां कुछ लोगों को गुरु गोचर से लाभ होगा, तो कई राशियां परेशान रहेंगी। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए ये 18 दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छे नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

गुरु गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव

मेष राशि

गुरु गोचर के दौरान मेष राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। हर काम में रुकावट आएगी। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी, जिसके कारण कुछ दिनों तक थकान रहेगी। आने वाले 18 दिन निवेश करने से बचें और किसी को भी पैसे उधार न दें। नहीं तो आपका धन डूब सकता है। पुरानी बीमारी का दर्द उम्रदराज जातकों को एक बार फिर परेशान करेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

गुरु गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण धनु राशि के लोगों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में बदलाव आएंगे, जिसे अपनाने में आपको परेशानी होगी। पुराने मुद्दों को सुलझाने की कोशिश विफल रहेगी। उम्रदराज जातकों का घरवालों से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा तबीयत खराब होने की भी संभावना है।

मीन राशि

आने वाले 18 दिन मीन राशि के जातकों के घर में तनाव का वातावरण रहेगा। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर माता-पिता के बीच लड़ाई होगी। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा। यदि आपने तेजी और समझदारी से काम नहीं किया, तो समय पर टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उन्हें कब्ज की समस्या कुछ दिनों तक परेशान करेगी। इसके अलावा कारोबारियों को 18 दिन तक धन संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ