---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

गुरु-बुध युति से 3 राशियों का भाग्योदय, हर क्षेत्र में सफलता चूमेगी कदम

Guru Budh Yuti 2024: जून 2024 में गुरु ग्रह बृहस्पति और 'प्रिंस ऑफ प्लैनेट' बुध की युति से 3 राशियों के जातकों के भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं। इस युति के प्रभाव से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Budh Yuti 2024: जून महीने में ग्रहों की हलचल बहुत तेज रहने वाली है। अधिकांश शुभ ग्रहों के एक ही भाव और राशि में विराजमान होने से ‘ग्रहों की महापंचायत’ का वातावरण निर्मित हो रहा है। हम यहां केवल गुरु ग्रह बृहस्पति और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति की चर्चा करेंगे। ये दोनों ही बहुत शुभ ग्रह हैं, जो 12 सालों के बाद ‘वृषभ राशि’ में एक-दूसरे के इतने नजदीक आए हैं। यह अपने आप में एक विशेष योग निर्मित करता है। इन दोनों ग्रहों की युति का देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है, लेकिन 3 राशियां इस युति से बहुत लाभान्वित होंगी।

गुरु-बुध युति का राशियों पर असर

मेष राशि:

वृषभ राशि में गुरु-बुध युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका हर काम पर सकारात्मक असर होगा। धनोपार्जन के उपाय से आर्थिक स्थिति में मजबूत होने के योग हैं। नए कारोबार की योजना पर अमल होगा। वाहन और मकान सुख के साथ अन्य सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर की आमदनी में भी इजाफा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित होने से स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। संतान सुख उत्तम रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध का वृषभ राशि में संयोग बहुत शुभदायी साबित हो सकता है। रचनात्मकता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इसका असर काम की गुणवत्ता को बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित करने के प्रयास में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू काम-धंधे में प्रगति होने से जीवनस्तर में सुधार हो सकता है। घर की महिलाएं धन की आमद में सहायक सिद्ध होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, चट मंगनी पट शादी होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि:

गुरु और बुध युति के शुभ प्रभाव से जीवन में सफलता की एक नई शुरुआत हो सकती है। करियर क्षेत्र में विशेष सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कला और विज्ञान दोनों ही विषयों के जातकों को लाभ होने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exams) से जुड़े जातकों को एग्जाम रिजल्ट में अपना नाम देखकर खुशी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह युति समृद्धि को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। मन में सोचा हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर, जहां शनिदेव से गले मिलते हैं भक्त, हनुमान जी से है गहरा संबंध

ये भी पढ़ें: क्या आपके घर के पास है नदी-नाला, हो जाएं सचेत, जानें किस ओर होनी चाहिए पानी के बहाव की दिशा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 03, 2024 05:14 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola