Grah Gochar 2026: ग्रहों के चाल बदलने से इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा साल 2026, हो सकती है धनहानि

Grah Gochar 2026 Horoscope: ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से नया साल काफी खास रहने वाला है. कई बड़े ग्रह 2026 में गोचर करेंगे और कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा. इन ग्रहों के गोचर करने और चाल में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इससे 3 राशियों को धनहानि हो सकती है. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

Grah Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

Grah Gochar 2026: साल 2026 ग्रहों और नक्षत्रों की दृष्टि से खास होगा. इस साल कई बड़े ग्रह गोचर होंगे और ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा. ग्रह गोचर और चाल में परिवर्तन का असर पूरी दुनिया पर और राशि जातकों के लोगों पर पड़ेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि ग्रह पूरे साल मीन राशि में संचरण करेंगे. राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और 2026 के अंत में मकर राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करेंगे. इसके अलावा गुरु ग्रह मिथुन, कर्क और सिंह राशि में भ्रमण करेंगे. इन सभी गोचरों की वजह से 2026 तीन राशियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा.

विज्ञापन

ग्रह गोचर और चाल में परिवर्तन से 2026 में इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. आपके लिए नया साल 2026 मुश्किले लेकर आ सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में आपको नुकसान हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला लें. जल्दबाजी आपके लिए भारी पड़ सकती है. नए साल में आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है ऐसे में जीवन परेशानियों से घिरा रहेगा. सेहत संबंधी समस्या बनी रहेगी और धनहानि हो सकती है. आप किसी भी निवेश को करने से पहले सोच-विचार लें. भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है ऐसे में आपके लिए साल अच्छा नहीं होगा. धनु राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 2026 में धनु राशि के लोगों को वाद-विवाद से बचकर रहना होगा. आपके सेहत को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ