Shukra Aditya Rajyog: 2026 के शुरू में बनेगा शुक्रादित्‍य राजयोग, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा फायदा

Shukra Aditya Rajyog 2026: साल 2026 की शुरुआत में धन, वैभव, प्रेम, रोमांस के कारक ग्रह शुक्र मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के राजा सूर्य भी मकर राशि में गोचर करेंगे. मकर राशि में सूर्य और शनि की युति से शुक्रादित्‍य राजयोग का निर्माण होगा. यह 3 राशियों के लिए लाभकारी होगा.

Shukra Aditya Rajyog

Lucky Zodiac Signs: 13 जनवरी 2026 को शुक्र ग्रह शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे. इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में सूर्य के गोचर के दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा. मकर राशि में सूर्य और शनि की युति का निर्माण होगा. शुक्र और शनि की युति से शुक्रादित्‍य राजयोग का निर्माण होगा. अगले 22 दिनों तक यह राजयोग सक्रिय रहेगा. 6 फरवरी तक शुक्र मकर राशि में रहेंगे. इस शुक्रादित्‍य राजयोग से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

शुक्रादित्‍य राजयोग से इन राशियों को होगा फायदा

वृषभ राशि

आपके लिए शुक्रादित्‍य राजयोग का बनना धन लाभ के योग बनाएगा. वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की सूर्य के साथ युति आपके करियर क्षेत्र में लाभ दे सकती है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी बढ़ सकती है. आपको व्यापार में मुनाफा होगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग लाभकारी साबित होगा. आपको सुख-सुविधाएं मिलेंगी. धन, संपत्ति और वाहन लेने का आपका सपना पूरा हो सकता है. आपको निवेश से लाभ मिल सकता है लेकिन सोच-विचार कर पैसा निवेश करें.

मकर राशि

शुक्र और सूर्य की युति मकर राशि के लिए शुभ होगी. आपको करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपके जीवन में सुख-शांति आएगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ