---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: वृश्चिक राशि में बने बुधादित्य योग से ये 5 राशियां होंगी मालामाल; हर फील्ड में मिलेगी सफलता!

Grah Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 29 अक्टूबर से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं 16 नवंबर को सूर्य के वृश्चिक गोचर से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद लाभकारी है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार, धन लाभ और करियर के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। तार्किक क्षमता, मित्रता, मौज-मस्ती, मनोरंजन, हास्य-व्यंग्य आदि के संचालन में भी बुध का ही प्रभाव होता है। कुंडली में बुध के मजबूत होने से जातक (व्यक्ति) बेहद गोरे और दमकती स्किन (त्वचा) वाले होते हैं। वहीं सूर्य आत्मबल, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा, वैचारिक तेज, राजसी गुण, सोना, मुखमंडल आदि के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। सूर्य के शुभ असर से आंखों की रोशनी मजबूत रहती है और बाल हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य ग्रह के मेल (युति) को बेहद अच्छा माना गया है। पंचांग के अनुसार, धनतेरस त्योहार के दिन मंगलवार 29 अक्टूबर, 2024 से बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। वे मंगलवार को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर वृश्चिक राशि गोचर में प्रविष्ट हुए। वहीं शनिवार 16 नवंबर को सूर्य सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन कर तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में जाएंगे।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि में बुध और सूर्य के मिलन से बेहद शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बुधादित्य राजयोग को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग जाता है, जिसे सूर्य और बुध दोनों की संयुक्त शक्ति से जातक का कल्याण होता है। 16 नवंबर से बनने वाले इस योग के शुभ असर 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं और उन्हें हर फील्ड में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

बुधादित्य राजयोग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: मिथुन राशि के जातक पहले से ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। बुधादित्य योग उनके संचार कौशल को और अधिक निखारेगा, जिससे वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होगी। लेखन, पत्रकारिता और विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने से व्यापारी वर्ग में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी यात्राएं आमदनी को आसमान पर पहुंचा सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक पहले से ही मेहनती और विवेकी होते हैं। बुधादित्य योग उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी में स्थायित्व आएगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्टूडेंट जातकों उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। खुदरा व्यापार में मुनाफा होने से धन में वृद्धि होगी। बिजनेस लोन से मुक्ति मिलेगी। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ने से जिंदगी और भी हसीन होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातक पहले से ही मिलनसार और आकर्षक होते हैं। बुधादित्य योग उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाएगा। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए ग्राहक मिलने से कारोबार में लाभ होगा, यात्राएं लाभदायक रहेंगी। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रोजेक्ट पूरा करने और शिक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सहयोगपूर्ण और प्रेम से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक पहले से ही आत्मविश्वास से भरे होते हैं। बुधादित्य योग आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। खुदरा व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। उत्पादन में सुधार आएगा। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट उच्च शिक्षा के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। शिक्षा में प्रगति होगी मिलेगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक पहले से ही बुद्धिमान और मित्रता निभाने वाले होते हैं। बुधादित्य योग उनकी बुद्धि को और अधिक तेज और निर्णायक बनाएगा। नौकरी में उन्नति के योग बनने से आय में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी, नए ग्राहक मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। धन में वृद्धि होगी। मैरिड लाइफ में नई ताजगी आएगी, मधुरता बढ़ेगी। लव लाइफ में सब बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 30, 2024 02:59 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola