Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, बदलेगा आपका भाग्य, पढ़ें 4 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से आज 4 फरवरी 2026, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. आप आज का अपना राशिफल पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 4 फरवरी 2026 राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: आज 4 फरवरी 2026, दिन बुधवार को द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. नवग्रहों की बात करें तो सूर्य ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में और मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ में विराजमान रहेंगे, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे, शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

विज्ञापन

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 4 फरवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष

आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा, कफ व बुखार की समस्या हो सकती है. किसी का भला करने पर आप ही परेशानी में आ सकते हैं. किसी से पैसों की लेन-देन में लापरवाही से बचें. अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखें.

विज्ञापन

वृषभ

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा. धन-वृद्धि तथा प्रमोशन के योग हैं. व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिलेगी. परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा. कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रमोशन के योग हैं. स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क

आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे. धार्मिक यात्रा होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका भरपूर साथ देगा.

विज्ञापन

सिंह

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है. परिजनो के साथ संयम पूर्वक व्यवहार करें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी.

विज्ञापन

कन्या

सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्राभूषणों की खरीदारी भी हो सकती है. वाहनसुख प्राप्त होगा. साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढ़ेगी.

विज्ञापन

तुला

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी. कार्यालय में साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे. कार्य में यश की प्राप्ति होगी. माता-पिता से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा. विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है. नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें. आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा. शेयर-सट्टे से दूर रहें. प्रवास टालें.

विज्ञापन

धनु

शरीर में स्फूर्ति तथा मन में आनंद का अभाव हो सकता है. परिजनों के साथ तनाव ना हो, इसका ध्यान रखें. स्वभिमान भंग न हो इसका ख्याल रखें. जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं.

विज्ञापन

मकर

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है. नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति रहने से प्रसन्न रहेंगे. भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ

आपका धन धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है. थोड़ा उदास रह सकते है. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे.

विज्ञापन

मीन

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा. कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है. दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ