एक साथ 2 ग्रहों के महागोचर से जागेगा 5 राशियों का भाग्य, जमकर बरसेगा धन

Grah Gochar 2024: 22 अगस्त, 2024 को बुध और शुक्र ग्रहों ने नक्षत्र और राशि परिवर्तन किया है। बुध एक साथ कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में और शुक्र उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह ज्योतिषीय घटना 5 राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

RASHIFAL (2)

Grah Gochar 2024: गुरुवार 22 अगस्त, 2024 को बुध और शुक्र एक साथ न केवल नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, बल्कि इसी तारीख को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध अपना राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं। 22 अगस्त सुबह में बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया है, वहीं इसके साथ उन्होंने अश्लेषा नक्षत्र में भी गोचर किया। दूसरी ओर दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र ग्रह इसी तारीख को सुबह 08:07 AM बजे उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रविष्ट हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ज्योतिष घटना को काफी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि सभी राशियों पर इसके दूरगामी असर होने के योग हैं। बुध-शुक्र के इस महागोचर से 5 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के प्रबल योग हैं। बता दें कि यह महागोचर अगले कुछ महीनों तक अपना प्रभाव दिखाएंगे।

विज्ञापन

बुध-शुक्र का महागोचर का राशियों पर असर

वृष राशि

बुध-शुक्र के महागोचर के सकारात्मक असर से आपको जीवन नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से प्राप्त लाभ में उल्लेखनीय उछाल आएगा। आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। लव लाइफ में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। मानसिक शांति बढ़ेगी। स्टूडेंट जातकों के करियर में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी, साथ ही व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न मिलने योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। प्राइवेट नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में पार्टनर से भावनात्मक लगाव और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। आपमें धैर्य रखने और तनाव से बचने की क्षमता विकसित होगी। स्टूडेंट जातकों के नए रिश्ते बनेंगे, जो कि लव अफेयर भी हो सकता है। आपके उचित प्रयासों से व्यापार में लाभ होगा। ऑफिस में कलीग की मदद से आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से आप चैन के सांस लेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशिवालों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। यह समय नए अवसरों से भरा होगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे पारिवारिक जीवन में तनाव कम होने की संभावना है। नए-नए इश्क में पड़े लागों के प्रेम संबंध में इमोशन अटैचमेंट बढ़ सकता है। स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता से भरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ