Guru Gochar 2024: 7 राशियों का गोल्डन टाइम, कृत्तिका नक्षत्र के तीसरे पद में गुरु बृहस्पति

Jupiter Transit in Kritika: गुरु ग्रह बृहस्पति ने मई महीने में अपने मित्र ग्रह सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका के तृतीय पद में प्रवेश कर लिया है। इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन देवगुरु की कृपा 7 राशियों पर सबसे अधिक होगी। आइए जानते हैं कि ये 7 राशियां कौन-सी हैं और उन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या असर होगा?

Guru-Gochar-2024

Jupiter Transit in Kritika: गुरु ग्रह बृहस्पति ने 15 मई 2024 को कृत्तिका नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर कर राशियों पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। बता दें, देवगुरु बृहस्पति 17 अप्रैल 2024 की रात कृतिका नक्षत्र में प्रविष्ट हुए थे, अभी वे इस नक्षत्र के अंतिम पद में हैं। कृत्तिका नक्षत्र सूर्य का नक्षत्र है, जो ग्रहों के स्वामी हैं। सूर्य और गुरु मित्र हैं। इस प्रकार गुरु अपने मित्र ग्रह के नक्षत्र में बली यानी मजबूत हैं। गुरु ग्रह के कृत्तिका के इस पद में गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ा है, लेकिन 7 राशियों की किस्मत सबसे अधिक चमकेगी। आइए जानते है, ये 7 राशियां कौन-सी हैं और उन पर क्या असर होगा।

विज्ञापन

गुरु बृहस्पति के कृत्तिका नक्षत्र गोचर का असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर लाभकारी है। धन की आमद बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिरता आएगी। व्यापार में मुनाफा होगा। नए निवेश के लिए समय उत्तम है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

गुरु बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। उचित मेहनत से भाग्योदय होने के योग बने हैं। सही दिशा में प्रयास करने से अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का कृत्तिका में गोचर काफी सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। किस्मत चमकने के योग हैं। अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से निवेश में धन लगाएं, अच्छा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में तेज प्रगति हो सकती है। लेकिन कर्ज के लेनदेन से बचें। प्रेमियों की इच्छाओं की पूर्ति होगी। समय रोमांटिक रहेगा।

विज्ञापन
kritika-nakshatra

कृत्तिका नक्षत्र: अग्नि द्वारा शासित यह नक्षत्र तेज बुद्धि, महत्वाकांक्षा और उत्साह का प्रतिनिधित्व करता है।

तुला राशि

गुरु बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया सिद्ध होने वाला है। आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार का विस्तार होगा, मुनाफा भी अच्छा होगा। विदेश व्यापार में अचानक उछाल आएगा। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह का सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में गोचर वृश्चिक राशियों के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। छात्रों के करियर के लिए यह समय अनुकूल है। गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। धन के उपायों से आय में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख प्राप्त होंगे।

मकर राशि

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद लाभकारी होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से प्रशंसा पाएंगे। अतिरिक्त धनलाभ हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में प्रगति होगी, अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। गृहस्थ जातक अपने बचत के प्रयास में सफल होंगे। प्रेमियों के लिए यह समय अपने रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए उत्तम है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कृत्तिका नक्षत्र में गुरु का गोचर बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। वाणिज्य और व्यवसाय में चहुमुंखी विकास होगा। विदेश से धन अर्जित करने के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छी प्रगति करेंगे। बेरोजगारों को जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष से लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ