ग्रहों से जुड़े 7 रंग जो बनते हैं भाग्योदय का कारण, करते हैं धन और सफलता को आकर्षित

Lucky Colours: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक रंग में एक विशेष शक्ति, ऊर्जा और इसके अपने अनूठे अर्थ होते हैं। मान्यता है कि ग्रहों के अनुसार सही रंग पहनने से व्यक्ति का भाग्योदय शीघ्र होता है और जीवन में धन-समृद्धि और सफलता अर्जित करने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं, ये 7 रंग कौन-से हैं और इसका प्रभाव कैसा होता है?

lucky-colour-for-each-planet
विज्ञापन

Lucky Colours: ज्योतिष शास्त्र में रंगों को ऊर्जा का स्रोत माना गया है। रंगों के अपने अनूठे अर्थ होते हैं। इस शास्त्र में विचारों को भावनाओं को प्रभावित करने में रंग के महत्व को स्वीकार किया गया है। आइए जानते हैं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वे 7 भाग्यशाली रंग, जो किसी व्यक्ति के भाग्योदय का कारण बन सकते हैं और धन-वैभव, सफलता और प्रसिद्धि दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

जीवन और ज्योतिष के 7 शुभ रंग

नीला रंग

ज्योतिष के अनुसार, नीले रंग का संबंध चंद्रमा से है। यह रंग मन को शांत करने के लिए बेहतरीन माना गया है। यह विचारों की शक्ति को बढ़ाता है और चिंतन-मनन में सहायक होता है। मान्यता है कि सोमवार को इस रंग के वस्त्र, आभूषण आदि पहनने से जीवन चंद्रमा का शांतिदायक प्रभाव बढ़ जाता है, जो सफलता दिलाने में मददगार होता है।

Advertisment

लाल रंग

ज्योतिष में लाल रंग को उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना गया है। यह इच्छाशक्ति में दृढ़ता में बढ़ोतरी के साथ बाधाओं को दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है। ज्योतिष में इस रंग का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। मंगल ग्रह के प्रताप से जमीन-जायदाद और वाहन सुख जल्दी प्राप्त होता है।

हरा रंग

रिश्तों में सद्भाव और विचारों में स्पष्टता के लिए हरे रंग के प्रभाव को ज्योतिष में काफी महत्व दिया गया है। इस रंग पर बुध ग्रह का आधिपत्य माना गया है। इस रंग को धारण करने वाणिज्य और व्यापार में सफलता मिलती है, धन की आमद बढ़ती है।

lucky-colour-for-each-planet

विज्ञापन

बैंगनी रंग

ज्योतिष के मुताबिक बैंगनी रंग बृहस्पति से संबंधित है। धन और समृद्धि पाने के लिए बैंगनी रंग की ऊर्जा को काफी मददगार माना गया है। कहते हैं, इस रंग के प्रभाव से व्यक्ति शाही जीवन जीता है।

गुलाबी रंग

धन, ऐश्वर्य, प्रेमऔर सौंदर्य के लिए शुक्र ग्रह को जिम्मेदार माना जाता है और गुलाबी पर इनका आधिपत्य माना गया है। इस रंग को धारण करने शुक्र की ऊर्जा जीवन में सफलता और समृद्धि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

काला और भूरा रंग

ये दोनों रंग शनिवार शनि के प्रभाव वाले रंग हैं। इस रंग की ऊर्जा व्यक्ति को उद्यमी और मेहनती बनाती है, जिससे काम में सफलता की गति तेज हो जाती है। साथ ही, ये रंग व्यक्ति को जमीन से जोड़े रखता है।

lucky-colour-for-each-planet

विज्ञापन

सफेद और सुनहरा रंग

ये दोनों रंग ऊर्जा और आशावाद के प्रतीक माने गए हैं। इन पर सूर्य का आधिपत्य है। इन रंगों को धारण करने से सम्मान और अधिकार में वृद्धि होती है। सुनहरा रंग प्रसिद्धि और समृद्धि अर्जित करने में सहायक माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ