Financial Horoscope : रविवार के दिन चार राशि वालों का उदय होगा भाग्य, हो सकता है भरपूर लाभ

Financial Horoscope 14 January 2024 Stock Market Prediction : रविवार को कई शुभ योग और नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में कुछ खास राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है।

Financial Horoscope

वित्तीय राशिफल

Financial Horoscope 14 January 2024 Stock Market Prediction : रविवार 14 जनवरी 2024 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार रविवार को तृतीया तिथि सुबह आठ बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो रविवार को धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

विज्ञापन

वहीं व्यातीपात और वरीयान योग का निर्माण होगा। साथ ही चंद्र देव कुंभ राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष के लिहाज से सभी दिन अपने आप में खास होते हैं। वहीं ग्रह और नक्षत्र सभी राशि के जातकों को भी प्रभावित करते हैं। तो आइए जानते हैं करियर व शेयर बाजार के लिहाज से आज का दिन कौनसी राशि के जातकों को लाभ दिलाएगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए आज आप स्वयं को सही मनोदशा में पाएंगे। कारोबार में लापरवाही आपका ही नुकसान करा सकती है। आपकी शोहरत बढ़ेगी। बढ़ती शोहरत से आपके मित्रों को ईष्या हो सकती है।

उपाय : चीनी मिश्रित दही का सेवन करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आज का दिन उम्मीदों की जादुई दुनिया में व्यतीत होगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए समृद्धि लेकर आएगा। परिवार का कोई गुप्त भेद खुल सकता है, जो आपको चकित कर सकता है।

विज्ञापन

उपाय : नकारात्मक विचारों से दूर रहें और मां का आशीर्वाद लें।

विज्ञापन

तुला राशि

कारोबार और शेयर बाजार से आज आपको अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। अपने कारोबार को बहुत ऊंचाई पर आप ले जाने में सक्षम हैं। समय बर्बाद ना करें।

विज्ञापन

उपाय : बीमार लोगों की मदद करें।

मीन राशि

विज्ञापन

वरिष्ठ जनों की सलाह पर आप आज पैसों का निवेश कर सकते हैं और भविष्य के लिए कुछ धन संचित करने में बुजुर्गों की सलाह पर अमल करेंगे। साथ ही जिंदगी में इसका पालन करेंगे। करियर के लिहाज से अभी आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

उपाय : तामसिक चीजों से आज दूर रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ