5 दिन बाद 5 राशियों को नौकरी के साथ मिलेगा अपार धन, बुध का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश

Budh Gochar 2024: आज से 5 दिन बाद बुध ग्रह जून 18, 2024, मंगलवार को 12 बजकर 12 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों के लिए बेहद सकारात्मक हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

Ardra-Nakshatra

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका देश-दुनिया, मौसम और व्यक्तियों के जीवन पर गहरा असर होता है। बुध ग्रह की गतिविधियों पर ज्योतिषियों की खास नजर रहती है, क्योंकि वे एक बहुत शुभ ग्रह हैं। जून 18, 2024, मंगलवार को बुध ग्रह 12 बजकर 12 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का 5 राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक असर होने की संभावना है। बता दें, बुध वाणिज्य और व्यापार, वाणी, विवेक, ज्ञान, कम्यूनिकेशन स्किल (संचार), मनोरंजन और मौज-मस्ती के कारक ग्रह हैं। वहीं, आर्द्रा नक्षत्र के चारों पद मिथुन राशि में होते हैं, जिसके स्वामी भी बुध हैं। इसलिए आर्द्रा नक्षत्र पर बुध ग्रह की विशेष कृपादृष्टि रहती है।

विज्ञापन

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मिथुन राशि:

बुध ग्रह के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर का मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लॉटरी लग सकती है। शेयर बाजार में पुराने निवेश से अच्छा-खासा धनलाभ होने के योग हैं। लव लाइफ काफी रोमांचक रहेगी, पार्टनर के साथ कुछ नया करेंगे। स्टूडेंट्स जातकों के जीवन से करियर की अनिश्चितता का अंत होने की संभावना है।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए आर्द्रा नक्षत्र में बुध गोचर का अनुकूल होने के योग दर्शा रहा है। आपके व्यक्तित्व और वाणी में निखर आएगा। मीडिया से जुड़े व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक नई नौकरी की खोज में सफल होंगे। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के काम को प्रशंसा प्राप्त होगी। कारोबार से जुड़े जातकों की यात्रा लाभकारी रहेगी।

धनु राशि:

आर्द्रा नक्षत्र में बुध ग्रह के गोचर से धनु राशि के जातकों के जीवन में अच्छे बदलाव का संकेत दे रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का तबादला उनकी मनपसंद शहर में हो सकती है। पारिवारिक क्लेश और पैतृक संपत्ति विवाद समाप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार होने के योग हैं, लागत कम होने से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नए निवेश के लिए यह समय उत्तम है। शेयर मार्केट, म्यूचल फंड, ऑनलाइन सट्टा आदि से धन की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

मकर राशि:

आर्द्रा नक्षत्र में बुध गोचर का असर मकर राशि के जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। धन संकट दूर होंगे, आर्थिक सबलता बढ़ेगी। रुके हुए कार्यों में विशेष प्रगति होगी। कारोबारियों के बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। आपके द्वारा लिए गए नए फैसले से अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। घर में नया वाहन आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि:

आपकी पर्सनालिटी और सोच में एक नया निखार आएगी। वाणी में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में खास तरक्की होने के योग हैं। थोक व्यापारियों के रुके हुए माल अच्छी कीमतों पर बिकने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े कारोबारी भी काफी प्रॉफिट में रहेंगे। करियर को लेकर छात्रों को टीचर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, एग्जाम में अच्छे नंबर आने के योग हैं। बेरोजगारों को अच्छी सैलरी की नौकरी मिल सकती है। बुजुर्गों का समय मनोरंजन में बीतने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ