ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्रवार 9 मई, 2025 की रात में 10:58 PM बजे से बुध और शनि 30° पर स्थित होकर द्विद्वादश योग बनाएंगे। ‘द्वि’ का अर्थ है ‘दो’, और ‘द्वादश’ का अर्थ है ‘बारह’। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब दो ग्रह कुंडली में एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तो यह योग बनता है। 9 मई से बन रहे बुध-शनि के इस शुभ योग से 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पुराने लेन-देन से जुड़ा हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। कुछ लोगों की वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। निवेश के मामले में सावधानीपूर्वक निर्णय लेने से अच्छा रिटर्न मिलेगा। संपत्ति से जुड़े फैसले, जैसे घर या वाहन की खरीदारी, इस समय अनुकूल रहेंगे। परिवार और दोस्तों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: यहां है भगवान विष्णु का दूसरा बैकुंठ, एक बार दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। बॉस या उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने से आपकी छवि और मजबूत होगी। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप नए लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन थोड़ा आराम करने की आवश्यकता हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय शैक्षणिक और करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं या शोध कार्य में सफलता मिल सकती है। करियर में स्थान परिवर्तन या विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे नेटवर्किंग मजबूत होगी। आर्थिक लाभ के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान का अभ्यास करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा। नौकरी में आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को साझेदारी से लाभ होगा। आपको नया कान्ट्रैक्ट या कोई नई डील मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और कानूनी विवादों में जीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों पर शनि का विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे धैर्य और मेहनत का फल मिलेगा। करियर में लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव प्रबंधन पर काम करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह उपयुक्त समय है।
ये भी भी पढ़ें: इन 5 राशियों को इस दिन सोना पहनना है बेहद शुभ, धारण करते ही बदलने लगती है किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
9 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines