Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त को इन 6 राशियों का हर काम बनाएंगे भगवान गणेश, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम आप दिन में घटित होने वाली घटनाओं का एक अनुमान लगा सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 20 august 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त 2025 को चतुर्थी तिथि सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रहेगी, जिसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। करण बालव सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण शाम 5 बजकर 30 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा। योग धृति शाम 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शूल योग लग जाएगा।

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा और शनि मीन राशि में युति बनाएंगे। इसके साथ ही मंगल कन्या राशि में उपस्थित रहेंगे। सूर्य और बुध की युति कर्क राशि में होगी। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में रहेगी। मायावी राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में बैठे रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 13 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें, क्योंकि आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। हालांकि, पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और काम में जुट जाएं, आप हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई बड़ा फैसला लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा, लेकिन यात्रा रद्द होने की संभावना है। धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम उठाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपने अधिकारियों से विवाद करने से नुकसान हो सकता है। कारोबार में कुछ अनचाही रुकावटें मन को परेशान कर सकती हैं। लोहा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सावधानी से काम करें और बहस से बचें।

कर्क राशि

आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा और अधिकारी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी काम में दूसरों को शामिल न करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आप अचानक आए कामों में व्यस्त रहेंगे। संतों का साथ मिलेगा, जो मन को शांति देगा। मकान की मरम्मत या सजावट पर पैसा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार के रीति-रिवाजों पर भी खर्च होगा। दिन को सकारात्मक बनाए रखें।

कन्या राशि

आज मनमर्जी करने से बचें और हालात को समझकर फैसले लें। संतान के व्यवहार से परिवार में तनाव हो सकता है। नए काम मिलने से उत्साह रहेगा। पढ़ाई में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। काम में संयम और समझदारी से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

किसी के बहकावे में आकर बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन संघर्ष भरा रहेगा। पैसे का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सावधानी से निर्णय लें।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार में पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। जो लोग पहले आपको आदर्श मानते थे, वे आज आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। धैर्य रखें और अपनी मेहनत पर ध्यान दें। समय के साथ स्थिति सुधरेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कमाई के मौके का फायदा उठाएं। हालांकि, आजीविका के साधनों में कुछ कमी आ सकती है। जमीन से जुड़े निवेश में लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सुखद रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताएं।

मकर राशि

समय के बदलाव के कारण आज तनाव बढ़ सकता है। कई जरूरी काम रुकने से परेशानी हो सकती है। परिवार में आपको अनदेखा किया जा सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। लेकिन संतान का साथ आपको उत्साहित रखेगा। धैर्य और समझदारी से काम लें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज आपको अपने किए वादों को निभाने का समय है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च हो सकता है। अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची से बचें। कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। दिन को सकारात्मक बनाए रखने के लिए शांत रहें।

मीन राशि

राजनीति में आने का विचार मन में आ सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। परिवार वालों से मनमुटाव हो सकता है। मांगलिक कार्यों पर पैसा खर्च होगा। वाहन या मशीनरी का इस्तेमाल सावधानी से करें। धैर्य और सतर्कता के साथ दिन बिताएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ