---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

13 अगस्त को संकट में फंस सकती हैं ये 5 राशियां, बचने के लिए करें ये उपाय

Daily Horoscope: 13 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए खतरों से भरा हो सकता है। इस कारण आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल का अशुभ प्रभाव इन राशि वालों की लाइफ के कई पहलुओं को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे नुकसान होगा और इससे बचने के लिए क्या उपाय करें?

---खबर नीचे जारी है---

Daily Horoscope: 13 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिष के हिसाब से कुछ राशियों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस दिन सुबह 6:35 तक चतुर्थी तिथि रहेगी, फिर पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सुबह 10:32 तक उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा, जो मन को संवेदनशील बनाएगा। करण में सुबह 6:35 तक बालव, फिर शाम 5:30 तक कौलव और बाद में तैतिल करण रहेगा। योग की बात करें तो धृति योग शाम 4:05 तक रहेगा, जो मन को स्थिर रखेगा, लेकिन इसके बाद शूल योग शुरू होगा, जो तनाव बढ़ा सकता है।

ग्रहों की चाल में चंद्रमा और शनि मीन राशि में एक साथ होंगे, जो मन को बेचैन कर सकते हैं। मंगल कन्या राशि में रहेंगे, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इनके असर से कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए दिन खराब रहेगा और दिन को अच्छा बनाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मंगल कन्या राशि में होने से गुस्सा या जल्दबाजी बढ़ सकती है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में मिलकर आपके मन को परेशान कर सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कम हो सकता है। काम पर सहकर्मियों से बहस या गलतफहमी हो सकती है। शूल योग की वजह से शाम को थकान या तनाव बढ़ सकता है। रेवती नक्षत्र के कारण फीलिंग्स खराब होंगी।

उपाय: जरूरतमंद को को गुड़ और चने दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस दिन मन की बेचैनी और भ्रम का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य और बुध आपकी राशि में होने से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में आपके भाग्य को प्रभावित करेंगे, जिससे योजनाओं में रुकावट या मन में चिंता बढ़ सकती है। शूल योग और रेवती नक्षत्र के कारण शाम को थकान या भावनाएं बढ़ सकती हैं। परिवार से बात करते समय ध्यान रखें।

उपाय: शाम को चांद को दूध चढ़ाएं और ‘ॐ चं चन्द्राय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सिंह राशि में केतु की मौजूदगी इस दिन अचानक बदलाव या आत्मविश्वास में कमी ला सकती है। सूर्य और बुध कर्क राशि में आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं या मन में छिपी चिंताएं ला सकते हैं। मंगल कन्या राशि में होने से काम में जल्दबाजी या तनाव हो सकता है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्वास्थ्य या मानसिक दबाव की वजह बन सकते हैं। शूल योग और रेवती नक्षत्र के कारण शाम को भावनाएं उफान पर रहेंगी।

उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र 11 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

गुरु और शुक्र मिथुन राशि में होने से तुला वालों को ज्यादा खर्च करने या भटकने की इच्छा हो सकती है। कुंभ राशि में राहु अचानक परेशानियां ला सकता है। इस दौरान आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्वास्थ्य या काम में दिक्कत दे सकते हैं। शूल योग और रेवती नक्षत्र के कारण शाम को तनाव बढ़ सकता है। लव और बिजनेस में सावधानी रखें।

उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

चंद्रमा और शनि का आपकी राशि में एक साथ होने से मन में बेचैनी, चिंता या छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कन्या राशि में मंगल रिश्तों में तनाव ला सकता है। सूर्य और बुध कर्क राशि में रचनात्मक कामों में रुकावट दे सकते हैं। शूल योग और रेवती नक्षत्र के कारण शाम को थकान या नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती हैं।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र 11 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- खुल गया इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 12, 2025 07:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola