---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से 3 राशियां होंगी मालामाल! बन रहा है गजकेसरी योग

Chandra Guru Yuti 2024: चंद्र-गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है जो 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Chandra Guru Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रहों के द्वारा किए जाने वाले बदलावों से होता है। एक निश्चित समय के लिए ग्रह किसी राशि या नक्षत्र में विराजमान होते हैं। ऐसे में 12 राशियों में से कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बार 16 नवंबर 2024 को चंद्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जबकि, पहले से ही देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।

कितने बजे चंद्र ग्रह करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश?

16 नवंबर, शनिवार को 3 बजकर 17 मिनट पर वृषभ राशि में चंद्रमा प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर सोमवार को सुबह 4 बजकर 31 मिनट के बाद दूसरी राशि में गोचर करेंगे। हालांकि, वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण चंद्र और गुरु की युति बनेगी और इसके साथ ही गजकेसरी योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी रहेगा?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

चंद्र-गुरु की युति से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। कारोबार में उन्नति के लिए नए अवसर मिलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप उन्नति की ओर अपना कदम बढ़ाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। बिना वजह की चिंताओं से आप दूर रहेंगे। आपसी प्यार बढ़ सकेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि (Sagittarius)

sagittarius

धनु राशि के लोगों के आने वाला दिन उत्तम रहेगा। समाज में लोगों के बीच एक नई पहचान बनेगी और धीरे-धीरे आप लोगों के साथ अपने संबंध अच्छे बना सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आगामी दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिए आपके लिए नए दरवाजे खुलेंगे। आपसी मतभेद से मुक्ति पा सकेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

---विज्ञापन---

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र-गुरु की युति लाभकारी रहेगी। व्यापार में आप तरक्की हासिल कर सकेंगे। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आगामी दिन मुनाफे के साथ रहने वाला है। रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है और वहां से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनिदेव होंगे 5 राशियों पर मेहरबान! कुंभ राशि में चलेंगे मार्गी चाल

---विज्ञापन---
First published on: Nov 09, 2024 08:23 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola