Chandra Gochar: 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत! बुध के नक्षत्र में चंद्र करेंगे प्रवेश

Chandra Gochar 2025: बुध ग्रह के नक्षत्र, स्वाति में चंद्र गोचर करने वाले हैं जिससे 5 राशियों की जिंदगी में बदलाव हो सकते हैं, आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Chandra Gochar 2025 The fortunes of 5 zodiac signs will change Moon will enter the constellation of Mercury

चंद्र नक्षत्र परिवर्तन

Chandra Gochar 2025: नवग्रहों में सबसे तेज गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए चंद्र ग्रह जाना जाता है। सवा दिन के बाद राशि और एक दिन के बाद नक्षत्र में चंद्र गोचर करते हैं। इसका बुरा और अच्छा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। 21 फरवरी, शुक्रवार को बुध के नक्षत्र में चंद्र गोचर करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार 27 नक्षत्रों में से 18वें नक्षत्र ज्येष्ठा में चंद्र गोचर करेंगे। दोपहर के समय 3 बजकर 53 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्र गोचर है। आइए जानते हैं ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्र प्रवेश के साथ किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे। कामकाज से संबंधित आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बातचीत करके संबंध में सुधार लाया जा सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे।

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन फलदायी रहेगा। सेहत पहले से बेहतर हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। काफी समय से जो काम नहीं कर सके है वो जल्दी पूरा होगा। अटके काम के साथ रुका धन भी प्राप्त हो सकेगा। विदेश जाने का योग बन रहा है। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे।

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के लोगों के लिए ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्र गोचर करना होगा। कारोबारियों मुनाफा हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मन में शांत रहेगा। टेंशन से मुक्त रहेंगे। चंद्र की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ सकेगा। रुके कार्यों को पूरा कर सकेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे, जो आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्र गोचर करना फलदायी रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सभी सराहना करेंगे। उच्च पद या नई जिम्मेदारी भी संभालने को मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। संबंध पहले से बेहतर होगा। रिश्ते में सुधार हो सकेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए बुध के नक्षत्र में चंद्र का प्रवेश फलदायी रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप हिस्सा ले सकेंगे। रुका धन वापस मिल सकेगा। कारोबारियों के लिए समय पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बातचीत से लोगों का दिल जीत सकेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ