---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2025: मार्च की शुरुआत में 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा दरवाजा! गुरु की राशि में शुक्र होंगे वक्री

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से 3 राशियों की किस्मत मार्च की शुरुआत में चमकने वाली है, आइए जानते हैं शुक्र वक्री से किन राशियों को लाभ हो सकता है?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन के देवता जिस भी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उस व्यक्ति को कभी जीवन में दुख, समस्या, सुख-सुविधाओं से संबंधित हानि नहीं होता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहती है और समाज में मान सम्मान बढ़ा रहता है। मार्च महीने की शुरुआत में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और धन के कारक शुक्र वक्री होंगे। मीन राशि में उल्टी चाल चलने के साथ कुछ राशियों के लिए फलदायी रहेंगे।

मार्च में शुक्र कब होंगे मीन राशि में वक्री?

द्रिक पंचांग की मानें तो शुक्र ग्रह 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे। इस स्थिति में 12 अप्रैल 2025 तक रहेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर शुक्र मार्गी होंगे। आइए जानते हैं शुक्र वक्री से किन 3 राशियों की जिंदगी में बदलाव हो सकता है?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री होना उत्तम फलदायी होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। रुके कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं, जो सभी तरह की सुविधाओं को देने में मददगार साबित हो सकेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र वक्री होना बहुत सही रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अच्छा समय शुरू हो सकती है। पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। प्रमोशन का योग बन सकता है। काफी समय से जिस कार्य को करने का विचार कर रहे हैं, वो पूरा हो सकेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार करने का प्लान भी कर सकते हैं, जो तरक्की दिलाएगा। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत में कोई कमी न करें। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: नौकरी, व्यापार और संबंध के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 20, 2025 05:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola