Chandra Gochar: मन-माता के दाता चंद्र ने किया वृश्चिक राशि में गोचर, ये 3 राशियां कमाएंगी खूब पैसा

Chandra Gochar 2025: आज 9 जून को सुबह चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। इस समय चंद्र देव वृश्चिक में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं सोमवार को आज किस समय चंद्र का राशि परिवर्तन हुआ है। साथ ही ये भी जानने को मिलेगा कि किन तीन राशिवालों के लिए ये गोचर लाभकारी रहने वाला है।

Chandra Gochar 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: आज से एक नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है, जो कि ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। नए सप्ताह की शुरुआत एक खास ज्योतिषीय घटना से हो रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार यानी आज 9 जून 2025 को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर चंद्रमा ने अपनी चाल बदलते हुए तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। चंद्रमा को भावनाओं, स्वभाव, माता और मानसिक स्थिरता का कारक माना जाता है, जो तीन दिन से पहले राशि गोचर कर लेते हैं।

विज्ञापन

ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस गोचर के कारण कुछ राशियों को चंद्र के साथ-साथ मंगल की ऊर्जा के प्रभाव से भी बड़ा फायदा होने जा रहा है, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

नए हफ्ते की शुरुआत किसी बड़ी खुशखबरी से होगी। सिंगल जातकों की उनके ड्रीम पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे जीवन में खुशियां और बढ़ जाएंगी। वहीं जिन लोगों को अपना सोलमेट मिल चुका है, उनके बीच क्लेश कम होगा और दोनों एक-दूसरे को समझने की शुरुआत करेंगे। जो जातक नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सामने से बढ़िया प्रस्ताव आएंगे। सोच-समझकर सोने में किए गए निवेश से कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा।

  • लकी रंग- पीला
  • उपाय- मंदिर के बाहर मौजूद लोगों को दान दें।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि ने किया अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश, इन 3 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

चंद्र देव ने आज वृश्चिक राशि में गोचर किया है, जिसका सबसे पहले शुभ प्रभाव इसी राशिवालों के ऊपर पड़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं और जिनकी अभी तक उनके सोलमेट से मुलाकात नहीं हुई है, उनकी जिंदगी में सोमवार का दिन खत्म होने से पहले ड्रीम पार्टनर की एंट्री होगी। जबकि विवाहित जातक ट्रिप पर जाने की योजना बनाएंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने से दुकानदार इस हफ्ते मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं। उम्रदराज जातकों को धार्मिक यात्रा के दौरान सेहत का साथ मिलेगा।

  • लकी रंग- हरा
  • उपाय- मां को कोई उपहार दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र का आज सुबह हुआ राशि परिवर्तन काफी सकारात्मक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अहम डील मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को पुराना अटका हुआ धन जल्द मिल जाएगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। घरवालों के बीच की गलतफहमियां दूर होंगी। निवेश के लिहाज से ये समय दुकानदारों के लिए उपयुक्त है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ