Scorpio Horoscope 2025

Video: 156 दिन तक इस राशि के लोगों के ऊपर मेहरबान रहेंगे गुरु देव, अचानक होगा तगड़ा फायदा

आने वाले करीब 156 दिन तक 12 में से किसी एक राशि के जातकों के ऊपर गुरु देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें अचानक धन लाभ होने की संभावना है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस राशि के राशिफल के बारे में, जिसके जातकों को अक्टूबर माह खत्म होने से पहले धन संकट से मुक्ति मिल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति और बृहस्पति ग्रह का विशेष स्थान है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो करीब 13 माह में राशि परिवर्तन करता है। जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव व्यक्ति की बुद्धि, धर्म में रुचि, भाग्य, संतान से रिश्ता, विवाह, धन और करियर आदि पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 मई 2025 को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु देव ने मिथुन राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 18 अक्टूबर 2025 को देर रात 9 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। जबकि इस गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली के मृत्यु भाव में पड़ेगा।

विज्ञापन

18 अक्टूबर 2025 तक गुरु देव वृश्चिक राशि के जातकों की जन्म कुंडली के मृत्यु भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण उन्हें अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आने वाले 156 दिन में वृश्चिक राशि के जातक संपत्ति या कार खरीद सकते हैं। इसके अलावा धर्म-कर्म में उनकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि 18 अक्टूबर 2025 तक वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ