Moon Transit 2025: शुक्र की राशि में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, सच्चे प्यार से होगी शादी!

Moon Transit 2025: चंद्र देव इस समय तुला राशि में विराजमान हैं, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। चलिए जानते हैं चंद्र देव ने किस दिन और किस समय तुला राशि में गोचर किया है। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा।

Moon Transit 2025

Moon Transit 2025: नवग्रहों में से एक चंद्र का ज्योतिष में खास महत्व है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन यानी गोचर करता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं का दाता माना गया है, जिनके गोचर का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 21 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले चंद्र देव कन्या राशि में मौजूद थे। तुला राशि को शुक्र देव का स्वामी माना जाता है, जो धन, पैसे, लग्जरी लाइफ और सुख के दाता हैं। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है।

विज्ञापन

आज से इन 3 राशियों को होगा महालाभ!

वृषभ राशि

चंद्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ उनके वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जिससे ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों को पिता जी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिसके कारण रिश्तों में मजबूती आएगी। शादीशुदा जातक जीवनसाथी संग किसी यात्रा का भी आनंद जल्द ले सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

आज से आने वाले कुछ दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेंगे। कारोबारियों को नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। दुकानदारों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों के सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरवालों के साथ सुखद समय बिताने का चांस मिलेगा। सेहत के लिहाज से ये हफ्ता धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। फिलहाल कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना नहीं है।

वृश्चिक राशि

मन के कारक ग्रह यानी चंद्र देव का गोचर करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका सकारात्मक असर रिश्तों पर होगा। वित्तीय निर्णय कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेंगे। विदेश जाने का सपना इस राशि के लोगों को साल 2025 में चंद्र देव की कृपा से पूरा हो सकता है। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य बदलते मौसम में ठीक रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की उनके सच्चे प्यार से शादी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ