Lucky Zodiac Sign: बुध-यम ने बनाया द्विद्वादश योग, इन 3 राशि वालों के घर में होगी धन और खुशियों की एंट्री

Lucky Zodiac Sign: 26 दिसंबर की शाम से बुध और यम ग्रह की द्विद्वादश दृष्टि बन रही है, जो 3 राशियों के लिए धन और खुशियों के नए रास्ते खोल सकती है. आइए जानते हैं कि कौन सी तीन राशियां इस शुभ योग से मालामाल होंगी? चेक करें क्या आप इन 3 राशियों में शामिल हैं या नहीं?

budh-yam-dwidwadash-yog

Lucky Zodiac Sign: अपने अंतिम चरण से गुजर रहे साल 2026 के दिसंबर महीने में 26 तारीख की शाम से बुध और यम ग्रह एक दूसरे पर ‘द्विद्वादश दृष्टि’ डाल रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में, द्विद्वादश दृष्टि को ‘द्विद्वादश योग’ भी कहते है. यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, कोई दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं. ज्योतिष गणित की बात करें, तो यह दृष्टि या योग तब बनता हैं, जब ग्रह एक-दूसरे से 30° की कोणीय दूर पर स्थित रहकर अपनी चाल चलते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह बुध और यम ग्रह की द्विद्वादश दृष्टि काफी फलदायी होती है. इन दोनों ग्रहों के इस शुभ योग से 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह द्विद्वादश योग आपके लिए विशेष लाभ लेकर आ रहा है. दिसंबर के अंतिम दिनों में अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार और पढ़ाई दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. भविष्य की योजनाओं पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे. नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी. मित्रों और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा, जिससे कठिनाइयां आसानी से हल होंगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

इस शुभ योग से कन्या राशि वालों के जीवन में स्थिरता और समृद्धि आएगी. मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ सकता है. आय के साथ-साथ बचत भी मजबूत होगी. पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में संतुलन महसूस होगा. शिक्षा या नए कौशल सीखने के अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होंगे. सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय धन और सुख दोनों बढ़ाने वाला है. आर्थिक स्थिति में सुधार साफ दिखाई देगा. घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. संपत्ति या वाहन से जुड़े योग बन रहे हैं. कामकाज में सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशावाद बना रहेगा. यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके व्यवसाय या व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर ला सकते हैं. मानसिक रूप से स्थिरता और शांति महसूस होगी, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ