Dwidwadash Drishti: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध और मंगल ग्रह 8 अगस्त, 2026 को शुभ दृष्टि योग बनाएंगे. ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से मात्र 30° की दूरी पर स्थित रहेंगे और द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. बुध और मंगल की द्विद्वादश दृष्टि एक बेहद अनुकूल ज्योतिषीय संबंध माना जाता है, जो बुद्धि और कर्म के संतुलन को मजबूत बनाता है. वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, कम्युनिकेशन और निर्णय क्षमता और मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम बढ़ाने वाले कारक और स्वामी ग्रह हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 8 अगस्त को इस शुभ योग के निर्माण के बाद जातकों को करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने के प्रबल योग बन सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने, नई डील मिलने और इनकम बढ़ने के योग भी बन सकते हैं. यूं तो बुध-मंगल की शुभ दृष्टि का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे sअबसे अधिक लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन, करियर और प्रॉपर्टी लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं?
द्विद्वादश योग मिथुन राशिफल
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. इसलिए यह शुभ दृष्टि आपके लिए सबसे ज्यादा एक्टिव रह सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को इंप्रेस करेगी. इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. बिजनेस में नई डील आगे बढ़ सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने वाला नया सोर्स मिल सकता है. लव रिलेशन में खुलकर बात होगी. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
---विज्ञापन---
द्विद्वादश योग सिंह राशिफल
बुध और मंगल का यह योग आपकी पर्सनैलिटी में अलग चमक ला सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी पहचान मजबूत होगी. सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा क्लाइंट मिलने के योग हैं. नई पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है. इनकम में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नया वाहन लेने की प्लानिंग आगे बढ़ सकती है. सोशल सर्कल भी मजबूत होगा. लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा. किसी पुराने सपने को पूरा करने का मौका मिल सकता है. अपनी स्किल पर भरोसा रखें.
---विज्ञापन---
द्विद्वादश योग कन्या राशिफल
यह शुभ दृष्टि आपके फैसलों को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकती है. लंबे समय से रुका काम पूरा होने की संभावना है. करियर में प्रमोशन या नई प्रोफाइल मिल सकती है. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी फायदा दे सकती है. सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. किसी अच्छी इन्वेस्टमेंट की शुरुआत हो सकती है. फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा. लव रिलेशन में अंडरस्टैंडिंग बेहतर होगी. ट्रैवल का प्लान बन सकता है. नई स्किल सीखना आगे फायदा देगा. फोकस बनाए रखें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल
---विज्ञापन---
द्विद्वादश योग वृश्चिक राशिफल
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं. इसलिए यह समय आपके लिए नई एनर्जी लेकर आ सकता है. मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस एक्सपैंड करने का सही मौका मिल सकता है. पुराने कॉन्टैक्ट्स से बड़ा फायदा होगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है. लव लाइफ पहले से ज्यादा स्टेबल रहेगी. परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा. किसी जरूरी ट्रैवल से लाभ मिल सकता है. धैर्य और कॉन्फिडेंस दोनों बनाए रखें.
द्विद्वादश योग मकर राशिफल
यह शुभ दृष्टि आपकी मेहनत का अच्छा रिटर्न दिला सकती है. करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है. सीनियर आपके काम पर भरोसा जताएंगे. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. इनकम बढ़ने के मजबूत योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. मकान या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स को नई सफलता मिल सकती है. भविष्य की प्लानिंग सही दिशा में जाएगी. हर फैसला सोच-समझकर लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.