Budh Guru Yog: 21 फरवरी से 3 राशियों पर बुध-गुरु मेहरबान! 90 डिग्री पर रहकर बनाएंगे "केंद्र योग"

Budh Guru Yog: 21 फरवरी से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है क्योंकि बुध और गुरु ग्रह 90 डिग्री पर रहकर केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Budh Guru Yog Mercury jupiter are kind to 3 zodiac signs from 21st February Will make Kendra Yoga by staying at 90 degrees

बुध गुरु योग

Budh Guru Yog: ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के गुरु कहलाए जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 21 फरवरी, शुक्रवार से कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। दरअसल, वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह 90 डिग्री पर स्थित रहकर केंद्र योग का निर्माण करेंगे। इस योग के निर्माण के साथ 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर बुध-गुरु के केंद्र योग से शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध और गुरु ग्रह वृषभ राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे जो आपको तरक्की दिलाने में मदद कर सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा। उच्च पद की प्राप्ति कर सकेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपकी कोशिश काम आ सकेगी। निवेश का सोच सकते हैं लेकिन किसी तरह का कोई फैसला जल्दबाजी में न लें तो सही रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए बुध और गुरु का केंद्र योग फलदायी रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त हो सकेगा। अध्यात्म की ओर खास इंटरेस्ट बढ़ सकता है। यात्रा पर जाने का सोच सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। घरवालों के साथ समय अच्छा बीता सकेंगे। बिजनेस से संबंधित डील साइन कर सकते हैं। रुके कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि

लंबे समय से अटके काम को पूरा करने का समय आ चुका है। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे से समय बीता सकेंगे। रुका धन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। शिक्षा से संबंधित लाभ होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ