Shani Budh Yuti 2025: शनि-बुध दोनों हाथों से बरसाएंगे 3 राशियों पर कृपा! मार्च में बनेगी ग्रहों की युति

Shani Budh Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च में बुध और शनि की युति बनेगी जो 7 मई तक बनी रहेगी और 3 राशियों के लिए उत्तम फलदायी रहेगी। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Shani Budh Yuti 2025 saturn Mercury will shower blessings on 3 zodiac signs with both hands! Planetary conjunction will occur in March

शनि बुध युति 2025

Shani Budh Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि गोचर के बाद मार्च में बुध और शनि ग्रह दोनों मिलकर युति बना रहे हैं जिससे 12 राशियों में से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध दोनों हाथों से 3 राशियों पर अपनी खास कृपा बरसाएंगे। दोनों ग्रहों की युति मीन राशि में बनेगी। हालांकि, इससे पहले कुंभ राशि में रहते हुए भी बुध-शनि की युति बन रही है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत कब से चमक सकती है?

विज्ञापन

शनि-बुध 3 राशियों पर मेहरबान!

द्रिक पंचांग के अनुसार 27 फरवरी, बृहस्पतिवार को बुध ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा और इस राशि में वो 7 मई, बुधवार तक विराजमान रहेंगे। इसी दिन शाम 04 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में बुध गोचर करेंगे। वहीं, 29 मार्च, शनिवार को मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में 7 मई से पहले बुध और शनि ग्रह की युति बनी रहेगी जो 3 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगी।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध और शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं फलदायी रहेंगी। धन वृद्धि के योग बने रहेंगे जो आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। कारोबारियों का व्यापार में लाभ ही लाभ हो सकता है। पहले की तुलना में रिश्ते में मजबूती होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के बुध और शनि की युति बहुत लाभकारी रहेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल कर सकेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पहले की तुलना में धन में वृद्धि अधिक होगी। व्यापारियों के साथ रिश्ता मजबूत होगा जो व्यापार को बढ़ाने के लिए मददगार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है जो पदोन्नति के साथ आय वृद्धि के लिए फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध और शनि की युति उत्तम फलदायी रहेगी। नौकरी कर रहे हैं तो धैर्य से काम लें, समय अच्छा रहेगा लेकिन गलत शब्दों का प्रयोग तनाव में डाल सकता है। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी बात को लेकर अधिक तनाव में न रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ