Budh Gochar Rashifal: पुष्य नक्षत्र में बुध की चाल चमकाएगी 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा धन और बड़ा अवसर

Budh Gochar Rashifal: 8 अगस्त को बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे 4 राशियों के लिए शुभ अवसर बन सकते हैं. आय, करियर, कारोबार और सफलता के नए योग बनने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Gochar-Rashifal

Budh Gochar Rashifal: जिनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं, वे लोग राजसी लाइफ जीते हैं, ऐसा ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है. इसकी वजह ये है कि यह ग्रह न केवल एक बेहद शुभ ग्रह है, बल्कि ग्रहों की राजकुमार की उपाधि भी रखता है. इसके साथ ही करियर-व्यापार से धन लाभ का इससे गहरा नाता है. चाहे बुध का राशि परिवर्तन हो या फिर नक्षत्र गोचर, उनकी चाल में बदलाव से बुध, वाणी, संचार यानी कम्यूनिकेशन, कारोबार आदि पर गहरा असर होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त, 2026 को बुध ग्रह पुनर्वसु से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि नक्षत्र मंडल में पुष्य ‘नक्षत्रों के राजा’ और बेहद शुभ नक्षत्र हैं. बुध का इस नक्षत्र में गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. इस दौरान व्यक्तियों की आय बढ़ने, नए कार्य शुरू होने, व्यापार विस्तार, पद-प्रतिष्ठा और महत्वपूर्ण समझौतों में सफलता के योग बनते हैं. बुध इस इस नक्षत्र परिवर्तन से यूं तो सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है और धन सहित बड़े अवसर मिल सकते हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए बुध यह नक्षत्र गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी सोच और फैसलों पर सकारात्मक बदलाव आएंगे.आत्मविश्वास बढ़ेगा. सही समय पर लिया गया निर्णय आगे बड़ा फायदा दे सकता है. अटके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कारोबारियों को बिजनेस में नया क्लाइंट मिल सकता है. मार्केटिंग, मीडिया, आईटी और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा. आय के नए स्रोत बनने से रहन-सहन बदल सकता है. स्टूडेंट जातकों को इंटरव्यू से जुड़ी खबर मिल सकती है. किसी पुराने फ्रेंड से लाभदायक संपर्क बन सकता है. निवेश से पहले सही सलाह लेना बेहतर रहेगा. परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा. छोटी यात्राएं सफल हो सकती हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

बुध का पुष्य नक्षत्र गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. लंबे समय से अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई डील या बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी. बैंक से जुड़ा काम कारोबारियों के हक आएगा. पढ़ाई कर रहे जातकों का फोकस पहले से बेहतर रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने के योग हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की उम्मीद बन सकती है. सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है. भविष्य की बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

बुध का यह नक्षत्र गोचर तुला राशि के लोगों की पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ा सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी के साथ अधिकार भी मिल सकते हैं. बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी. विदेश से जुड़े काम में अच्छी प्रगति हो सकती है. कोई पुराना रुका हुआ भुगतान मिलने के योग बन रहे हैं. इससे धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है. लग्जरी लाइफ से जुड़ी किसी इच्छा के पूरी होने की भी संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके निर्णय आसान करेगा. स्टूडेंट जातकों को नई स्किल सीखने से भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं.

मकर राशि (Capricorn)

बुध का पुष्य नक्षत्र गोचर मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत कर सकता है. बिजनेस में नई स्ट्रैटिजी अच्छा परिणाम दे सकती है. पार्टनरशिप वाले काम में आपसी भरोसा बढ़ेगा. जॉब में बेहतर अवसर भी मिल सकते हैं. इनकम के साथ बचत बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. किसी संपत्ति या वाहन से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. परिवार में चल रही चिंता कम होगी. किसी करीबी की सेहत में सुधार मिलने से राहत महसूस होगी. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है. कोई महत्वपूर्ण कानूनी मामला आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है. धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला लंबे समय तक लाभ दे सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ