Budh Gochar Rashifal: कर्क राशि में बुध गोचर इन 4 राशियों के लिए 'लकी', निखरेगी बुद्धि-वाणी, होगा इनकम में इजाफा

Budh Gochar Rashifal: 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर 4 राशियों के लिए करियर, इनकम, बुद्धि और वाणी में सकारात्मक बदलाव के संकेत दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Gochar-Rashifal

Budh Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, शिक्षा, व्यापार, संचार, लेखन, तकनीक और निर्णय क्षमता के कारक और स्वामी ग्रह हैं. बुध एक बेहद शुभ ग्रह हैं, इसलिए जब वे किसी भी राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होती है. बुध का राशि परिवर्तन लोगों के सोचने के तरीके, बातचीत की शैली, करियर, कारोबार, आर्थिक फैसलों और सामाजिक संबंधों पर असर डालता है. खासतौर पर जिन लोगों का काम मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग, शिक्षा, आईटी, बैंकिंग, लेखन या बिजनेस से जुड़ा है, उनके लिए बुध का गोचर विशेष होता है. यही कारण है कि ज्योतिष और पंडित बुध के हर गोचर पर विशेष नजर रखते हैं.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त, 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि के निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे. बुध का कर्क राशि में गोचर कई मायनों में अहम है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह गोचर भावनात्मक समझ और व्यावहारिक सोच के बीच बेहतर संतुलन बनाने में सहायक साबित होगा. रुके हुए कामों में गति मिलने, नए अवसर मिलने, महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ने और करियर या कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे. परिवार और रिश्तों में आपसी बातचीत बेहतर होगा. साथ ही निवेश, व्यापारिक फैसलों और भविष्य की योजनाओं में भी समझदारी और बुद्धिमानी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं, बुध का कर्क राशि में गोचर किन 4 राशियों के लिए सबसे अधिक लकी बताया जा रहा है, जिनकी बुद्धि-वाणी में निखार आ सकता है और इनकम में इजाफा हो सकता है?

विज्ञापन

बुध गोचर मिथुन राशिफल

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों लिए सबसे खास साबित हो सकता है. करियर में नई दिशा मिल सकती है. लंबे समय से अटका प्रोजेक्ट पूरा होने लगेगा. ऑफिस में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. मीटिंग और प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रभाव पड़ेगा. कम्युनिकेशन स्किल आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं. ऑनलाइन काम करने वालों की रीच बढ़ सकती है. इनकम का नया सोर्स बनने के संकेत हैं. किसी पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है. परिवार में किसी जरूरी मुद्दे का हल निकल सकता है. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. लव रिलेशन में गलतफहमियां कम होंगी. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई में बढ़ेगा. जॉब के लिए एग्जाम की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. हेल्थ सामान्य रहेगी. बस ओवरथिंकिंग से बचें. जितना कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे, उतना ही बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

बुध गोचर कर्क राशिफल

बुध का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. इसका असर इस राशि के जातकों की सोच और पर्सनैलिटी पर साफ दिख सकता है. आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छे मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी शानदार रिजल्ट दे सकती है. मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा. लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. हेल्थ अच्छी रहेगी. अपनी रूटीन संतुलित रखें. आपकी समझदारी और शांत स्वभाव इस दौरान सबसे बड़ी ताकत बनेंगे.

विज्ञापन

बुध गोचर कन्या राशिफल

बुध कन्या राशि के भी स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह गोचर इन राशि के जातकों योजनाओं को नई स्पीड सकता है. करियर में ग्रोथ के शानदार मौके मिल सकते हैं. किसी सीनियर का भरोसा जीतेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या नई डील फाइनल हो सकती है. नेटवर्किंग का पूरा फायदा मिलेगा. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. बचत करने में भी सफलता मिलेगी. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. पुराने मतभेद खत्म होने की संभावना है. लव रिलेशन पहले से ज्यादा मैच्योर होंगे. पार्टनर आपका पूरा साथ देगा. स्टूडेंट्स को रिसर्च और टेक्निकल फील्ड में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. विदेश से जुड़े कामों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. हेल्थ बेहतर रहेगी. बस काम और आराम के बीच बैलेंस बनाए रखें. आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको आगे बढ़ाएगी.

बुध गोचर तुला राशिफल

बुध का यह गोचर तुला राशि के जातकों के करियर और सामाजिक पहचान के लिए शुभ साबित हो सकता है. लंबे समय से की गई मेहनत का रिजल्ट मिलने लगेगा. ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ होगी. नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. इससे भविष्य के नए मौके खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के अच्छे संकेत हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे, तो फायदा मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में अपनापन और भरोसा दोनों बढ़ेंगे. शादीशुदा लोगों के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है. हेल्थ सामान्य रहेगी. नियमित दिनचर्या बनाए रखें. आपकी समझदारी और संतुलित व्यवहार आपको नई सफलता दिला सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ