Chanakya Niti: पति-पत्नी की ये 5 गलतियां बन जाती हैं गरीबी और कलह की बड़ी वजह, आज ही छोड़ें

Chanakya Niti: पति-पत्नी की कुछ छोटी गलतियां घर की बरकत, सुख-शांति और रिश्तों पर भारी पड़ सकती हैं. चाणक्य नीति में इन्हें समय रहते सुधारने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं, कौन-सी हैं ये 5 गलतियां?

Chanakya-Niti

Chanakya Niti: यह शायद आपने भी नोटिस किया होगा कि कुछ घरों में अच्छी कमाई होने के बावजूद पैसा टिकता नहीं है? इसका कारण अक्सर यह होता है कि छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते हैं. इससे घर का माहौल हमेशा तनावभरा रहता है. प्राचीनतम भारत के मगध काल के महान और विचारक आचार्य चाणक्य के अनुसार, इसकी वजह कई बार किस्मत नहीं, बल्कि पति-पत्नी की कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें होती हैं. ये गलतियां धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी बढ़ाती हैं, फालतू खर्च करवाती हैं और घर की बरकत पर भी असर डालती हैं. अगर आप अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाल और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो चाणक्य नीति की ये 5 बातें सभी कपल को जरूर जान लेनी चाहिए.

विज्ञापन

परस्पर सम्मान की कमी

रिश्ते की सबसे मजबूत नींव सम्मान होता है. अगर आप बार-बार पार्टनर को टोकते हैं, दूसरों के सामने मजाक उड़ाते हैं या उसकी बात को महत्व नहीं देते, तो रिश्ता कमजोर होने लगता है. सम्मान खत्म होते ही भरोसा भी कम होने लगता है. यही छोटी बात आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.

विज्ञापन

गुस्से में गलत शब्द

बहस होना सामान्य है. लेकिन गुस्से में ऐसी बातें बोल देना, जो दिल पर लग जाएं, रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. चाणक्य कहते हैं कि मीठी वाणी कई बड़े झगड़े खत्म कर सकती है. इसलिए रिएक्ट करने से पहले थोड़ा रुकना हमेशा बेहतर रहता है.

विज्ञापन

दिखावे का खर्च

आज सोशल मीडिया पर सब कुछ परफेक्ट दिखाने का ट्रेंड है. लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए कर्ज लेना या इनकम से ज्यादा खर्च करना समझदारी नहीं है. इससे आर्थिक दबाव बढ़ता है और पति-पत्नी के बीच तनाव भी बढ़ सकता है. जितनी कमाई हो, उसी हिसाब से प्लानिंग करना सबसे सही तरीका है.

जिम्मेदारियों से भागना

घर सिर्फ एक इंसान की जिम्मेदारी नहीं होता है. अगर दोनों अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं, तो रिश्ता भी मजबूत रहता है और घर भी अच्छे से चलता है. आलस, लापरवाही और हर काम टालने की आदत धीरे-धीरे मुश्किलें बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

घर की बातें बाहर बताना

पति-पत्नी के बीच की निजी बातें, पैसों की परेशानी या आपसी झगड़े हर किसी से शेयर करना सही नहीं माना जाता. इससे कई बार लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं. बेहतर यही है कि दोनों मिलकर बैठें, बात करें और समस्या का हल खुद निकालें.

विज्ञापन

ऐसे बनता है रिश्ता मजबूत

चाणक्य नीति का संदेश सीधा है. रिश्ते में सम्मान रखें. प्यार से बात करें. फिजूल खर्च से बचें. जिम्मेदारियां मिलकर निभाएं. और घर की निजी बातें घर तक ही रखें. छोटी-छोटी अच्छी आदतें ही बड़े रिश्तों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखती हैं. जब घर में भरोसा, समझदारी और संतुलन बना रहता है, तभी सुख, शांति और समृद्धि भी टिकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ