Budh Gochar: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का स्वामी ग्रह बताया गया है। जिस भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में बुध अनुकूल होता है, उसके भाग्य में राजयोग का निर्माण होता है। यही कारण है कि व्यक्ति के कॅरियर के बारे में बताते समय बुध की स्थिति को अवश्य देखा जाता है।
पंचांग के अनुसार आज सायं 7.40 बजे बुध का गोचर होगा। बुध मेष राशि छोड़ कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वह पहले से मौजूद सूर्य देव के साथ मिलकर वृषभ राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेगा। शास्त्रों में बुधादित्य योग को अत्यन्त शुभ माना गया है। सूर्य देव यहां पर 15 जून तक रहेंगे, उसके बाद सूर्य का गोचर होने से बुधादित्य योग भी भंग हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि बुध का राशि परिवर्तन किनके लिए अति शुभ रहेगा।
यह भी पढें: भूल कर भी न खाएं दूसरों के साथ खाना, घोर दुर्भाग्य पीछे पड़ जाएगा
बुध का राशि परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ (Budh Gochar)
वृषभ राशि
इसी राशि में सूर्य और बुध मिलाकर बुधादित्य योग बना रहे हैं, अतः इस योग का सर्वाधिक लाभ भी इसी एक राशि को मिलेगा। जो लोग कॅरियर बनाने या पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। बुद्धिबल से अपने सारे बिगड़े काम बना लेंगे। यदि आप किसी रोग से पीड़ित है, तो उससे भी मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि
सूर्य-बुध की युति कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यन्त शुभ रहने वाली है। इन्हें अपनी नौकरी में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके काम आएंगे। हर कदम पर भाग्य आपका साथ देगा। यदि नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो अभी इसके लिए सर्वोत्तम समय है। कुंवारे जातकों का विवाह होने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बुध के इन उपायों से व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता, कॅरियर रातोंरात उड़ान भरेगा
तुला राशि
बुध का गोचर तुला राशि के लिए अति उत्तम रहने वाला है। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट होगा। बिजनेस करने वालों के लिए व्यापार को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। लाइफ पार्टनर के साथ सुखी जीवन जिएंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं जो आने वाले वर्षों में आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा।
मकर राशि
बुधादित्य योग का बनना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, घर में किसी नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मां काली की सहचरी होती है डाकिनी, प्रसन्न हो जाएं तो मनचाही सिद्धियां भी दे देती है
मीन राशि
बुध का गोचर मीन राशि के जातकों को कॅरियर में तरक्की दिलाएगा। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो अभी इसके लिए सर्वोत्तम अवसर है। लव मैरिज करने के इच्छुक युवाओं के लिए अभी समय पूरी तरह से पक्ष का बना हुआ है। इस राशि के लोगों में जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा जिसके दम पर वे असंभव काम को भी सहज ही कर लेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
15 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines