Budh Gochar: 23 मई से 3 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, शुक्र की राशि में बुध गोचर

Budh Gochar 2025: 23 मई को वृषभ राशि में बुध गोचर करेंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकते हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Budh Gochar From May 23 the stars of luck will shine for 3 zodiac signs Mercury transits in Venus sign

वृषभ राशि में बुध गोचर

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन के लिए जाने जाते हैं। मई महीने में दो बार राशि परिवर्तन के लिए बुध तैयार हैं। 7 मई को मेष राशि में बुध गोचर कर चुके हैं और 23 मई को अगला गोचर करेंगे। धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह की राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर बुध गोचर के नकारात्मक व सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 23 मई, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वृषभ राशि में बुध गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। जीवन में सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे और कामयाबी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। आपके कई काम सफल होंगे। समाज में लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए बुध गोचर उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सभी इच्छाएं पूरी हो सकेंगे। एक बार जिस काम को करने का सोच लेंगे, उसमें सफल होने के बाद ही आगे बढ़ेंगे। मन में एक अलग उत्साह रहेगा जो आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। धन वृद्धि के योग बन सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच सकते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सेहत पहले से बेहतर हो सकेगी। लंबे समय से जिस काम को करने का सोच रहे हैं, उसमें सफल हो सकेंगे। रुका धन वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ