Budh Grah Upay: बुध ग्रह को प्रसन्न करने वाले 5 आसान उपाय, बनेंगे सभी काम; मिलेगी तरक्की

Budh Grah Upay: कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने से कई तरह के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में नुकसान, तरक्की में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए बुध ग्रह के सरल उपाय जानते हैं।

Budh Grah Upay 5 easy remedies to please Mercury all work will be done you will get progress

बुध ग्रह के उपाय

Budh Grah Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर दिन कोई न कोई देवी-देवता और ग्रहों को समर्पित है। बुधवार का दिन नौ ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले उपाय और पूजा-अर्चना से बुध ग्रह को प्रसन्न किया जाता है। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो आपको अशुभ फल का सामना करना पड़ सकता है। लाख कोशिश के बाद भी कामकाज में तंगी या करियर में असफलता ही मिलती है। बुध ग्रह के अशुभता को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय अपनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको बुध ग्रह को प्रसन्न करने के आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में तरक्की हासिल कर सकते हैं। हर तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं। कुंडली में कमजोर बुध ग्रह को भी सरल उपाय से मजबूत कर सकते हैं। आइए बुध ग्रह के उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार को प्रसन्न करने के उपाय

 1. बुध बीज मंत्र का जाप

हर दिन बुध के बीज मंत्र का जाप करने से बुध देव की खास कृपा मिल सकती है। रोजाना स्नान-आदि के बाद 14 बार बुध का बीज मंत्र बोले। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:” इस बुध बीज मंत्र का जाप रोजाना करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकेंगे।

2. बुधवार को करें गणेश पूजा

बुधवार के दिन गणेश पूजा करने से भी बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। गणेश जी के प्रसन्न होने के साथ बुध ग्रह की कृपा आप भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. किन्नरों को दान में दें ये चीजें

किन्नरों को दान करने से भी बुध कृपा पाई जा सकती है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। बुधवार या किसी अन्य दिन भी आप किन्नर को हरे रंग की चीज का दान कर सकते हैं। हरे रंग की साड़ी या कोई अन्य चीज का दान करना शुभ रहेगा। घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है।

विज्ञापन

4. सोना की चीज पहनना 

सोने की अंगूठी, चेन या अन्य कोई चीज को धारण करने से भी बुध ग्रह की कमजोर स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। सोने की चीज पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है। सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है।

5. मूंग दाल और कांसे का दान 

बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को मूंग दाल और कांसे का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति और कारोबार में वृद्धि हो सकेगी। अटके काम जल्दी पूरे हो सकेंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ