Budh Gochar: शुक्र की राशि में बुध गोचर से इन 3 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

Budh Gochar 2025: मई माह में बुध देव एक बार फिर गोचर करेंगे। इस बार वो वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जिसका स्वामी शुक्र को माना जाता है। चलिए जानते हैं मई में किस समय बुध गोचर होगा और उसका किन तीन राशियों के ऊपर अशुभ की जगह शुभ प्रभाव पड़ेगा।

budh-jyeshtha-gochar-november-rashifal

Budh Gochar 2025: बुद्धि के कारक ग्रह बुध का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। इसी वजह से बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। एक तय समय के बाद बुध देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। बुध के राशि परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि मई माह में किस समय बुध देव शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे और उसका किन-किन राशियों की जिंदगी पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

बुध किस समय करेंगे शुक्र की राशि में प्रवेश?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 23 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बुध देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस समय वो मीन राशि में मौजूद हैं। ज्योतिष में शुक्र को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो लग्जरी लाइफ, धन, प्रेम और भौतिक सुख के दाता हैं। शुक्र एक चमकीला ग्रह है जिसका प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व पर पड़ता है। वृषभ राशि के जातकों की पर्सनालिटी अच्छी व अट्रैक्टिव होती है। इन लोगों को फैशन करना ज्यादा पसंद होता है।

विज्ञापन

किन राशियों की किस्मत चमकाएंगे बुध?

वृषभ राशि

बुध गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा जिसके कारण आप समय पर बॉस द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा कर लेंगे। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है उन्हें आर्थिक लाभ होगा। पिछले साल किसी कंपनी में निवेश किया था तो अब वहां से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेहत के लिहाज से मई माह वृषभ राशि के लोगों के हित में रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। परिवारवालों के बीच चल रही अनबन दूर होगी। कपल धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में जल्द सच्चे लव का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति आने वाले तीन से चार माह मजबूत रहेगी। एक तरफ जहां निवेश से लाभ होगा। वहीं दूसरी तरफ कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।

धनु राशि

बुध देव की कृपा से धनु राशि के जातकों के अटके काम पूरे होंगे। खुद का मकान खरीदने का सपना विवाहित कपल का सच हो सकता है। करियर में उन्नति की संभावनाएं युवाओं की कुंडली में हैं। किसी संपत्ति में निवेश करना कारोबारी और दुकानदारों के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं उनका ये ख्वाब मई माह तक पूरा हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है उनकी सेहत में सुधार होगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ