---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन तिथि पर जन्मे लोग जितना करेंगे खर्चा, उतनी जल्दी होंगे अमीर!

Numerology Tips: न्यूमेरोलॉजी की मदद से हम आपको उन जन्मतिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कंजूस माना जाता है। लेकिन इन लोगों की ये ही आदत इन्हें बर्बाद कर देती है। चलिए जानते हैं उन जन्मतिथियों के बारे में जो जितना ज्यादा पैसा खर्च करते हैं उतनी ही जल्दी अमीर बनते हैं।

---विज्ञापन---

Numerology Tips: पैसे आज की जरूरत है। भोजन, मकान, कपड़े, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा होना बेहद आवश्यक है। जहां कुछ लोग बिना कुछ सोचे-समझे छोटी-छोटी चीजों पर धन खर्च कर देते हैं तो कुछ बेहद कंजूस होते हैं। ये लोग छोटा-सा खर्चा करने से पहले कई बार सोचते हैं। हालांकि इनकी ये आदत इनके ऊपर ही कई बार भारी पड़ जाती है।

न्यूमेरोलॉजी की मदद से प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और रिश्तों आदि से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। आज हम आपको उन जन्मतिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए खर्चा करना अच्छा माना जाता है। ये लोग जितना ज्यादा खर्चा करते हैं उतनी ही जल्दी इन्हें धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं वो जन्मतिथियां कौन-कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

किन लोगों को करना चाहिए खर्चा?

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 6, 9, 13, 15, 18, 22, 24 या 27 तारीख को जन्मे लोगों को दिल खोलकर पैसे खर्च करने चाहिए। यदि ये लोग अपने खर्चे को कंट्रोल करेंगे और उन्हें सेव करेंगे तो उनके पास पैसा आना बंद हो जाएगा। यदि ये खर्चा करेंगे तो इनके पास खुद-ब-खुद पैसा चलकर आएगा। इसलिए इन्हें ज्यादा से ज्यादा अपने ऊपर खर्च करना चाहिए और अपने शोक पूरे करने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली से 2 दिन पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vedic Vidyaa (@vedic.vidya)

पार्टनर के लिए लकी होती हैं ये लड़कियां!

न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है वो अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं। ये लड़कियां जिस भी घर में जाती हैं वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। वहां सदा सुख, शांति, समृद्धि, धन, वैभव और खुशियां बरकरार रहती हैं।

---विज्ञापन---

इन लोगों को प्यार में मिलता है धोखा!

किसी भी महीने की 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 या 31 तारीख पर जन्मे लोगों को अक्सर प्यार में धोखा मिलता है। ये लोग दिल के साफ होते हैं जो हर रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं। लेकिन बेइंतहा मोहब्बत करने के बाद भी ये उदास व अकेले रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Numerology: भूलकर भी न करें इन तारीखों के जन्मे लोगों से शादी, जीवनभर रहता है तनाव!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 01, 2025 03:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola