Budh Gochar 2025: बुध ने बदली चाल, ये 5 राशियां होंगी मालामाल; कारोबार में बढ़ेगा मुनाफा

11 अप्रैल, 2025 की शाम में बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। बुध के इस नक्षत्र गोचर से 5 राशियां मालामाल और इन राशियों के कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

budh-gochar-2025-horoscope

शुक्रवार 11 अप्रैल, 2025 की शाम में 6 बजकर 35 मिनट पर बुध ग्रह ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि से संबंधित है, जो अध्यात्म, रहस्य, गहराई और स्थिरता को बढ़ावा देते हैं। बुध बुद्धि, वाणी, विवेक, तर्क, संवाद, संचार, लेखन, बुद्धिमत्ता, गणित, संख्यात्मक विश्लेषण, अकाउंट और व्यापार के कारक और स्वामी ग्रह हैं।

विज्ञापन

बुध गृह जिस नक्षत्र से गोचर करते हैं, उसकी ऊर्जा को ग्रहण करते हैं और अपनी फल देने क्षमता से जातक को देते हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में बुध का यह गोचर 5 राशियों के लिए धन, व्यापार और बुद्धिमत्ता में वृद्धि लाने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध यह गोचर समृद्धि की सीढ़ी चढ़ने का समय है। इस समय आप जिस काम को भी हाथ में लेंगे, उसमें साफ सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके व्यवसाय में तेजी से प्रगति हो सकती है। कोई पुरानी रुकी हुई डील अब फायदे में बदल सकती है। आपकी बातों में वजन होगा, लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें बॉस और सहकर्मियों से तारीफ मिलेगी। घर के बड़े सदस्य आपकी उपलब्धियों से खुश रहेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि पर इस गोचर से वाणी और विवेक पर खास असर होगा। इसलिए आपके बोलने का असर अब लोगों पर साफ दिखेगा। इस गोचर के समय आपकी कौशल और समझदारी की खूब सराहना होगी। जो लोग शिक्षा, मीडिया, लेखन, काउंसलिंग या टीचिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह बेहद फलदायी समय है। कोई पुराना आइडिया या स्किल अब आपको अच्छी कमाई दिला सकता है। पार्टनर या रिश्तेदारों से बातचीत में मिठास बढ़ेगी। कोई ऐसा व्यक्ति जो पहले आपकी बात नहीं सुनता था, अब आपकी सलाह मांगेगा। बस आप दूसरों को समझने की कोशिश करें, संवाद में संयम बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय तीन गुना लाभ वाला हो सकता है यानी नाम, पैसा और पहचान; इन तीनों का मेल हर काम में दिखेगा। आपको नौकरी में बड़ा अवसर या प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग फ्रीलांसिंग या कंसल्टिंग करते हैं, उन्हें नये क्लाइंट्स मिल सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान और समझ दोनों बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी काबिलियत को खुले दिल से सराहेंगे। खुद को छोटे कामों तक सीमित न रखें, बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध यह गोचर रुका हुआ पैसा, खोया हुआ भरोसा, सब लौटने के संकेत दे रहा है। यह समय आपके लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से बहुत ही शुभ है। किसी पुराने निवेश या लोन से लाभ मिल सकता है। आपके आसपास के लोग, जो पहले आपको कम आंकते थे, अब आपके प्रति नजरिया बदलेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई नई डील या पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है। आप जो भी फैसला लेंगे, वह लंबे समय में आपके पक्ष में जाएगा।

मीन राशि

बुध के इस गोचर से आपके भीतर छुपी बुद्धि और योजना बनाने की कला अब उभरकर सामने आएगी। कोई नया विचार या योजना, जो अब तक सिर्फ मन में थी, अब हकीकत बन सकती है। विदेश से जुड़ा कोई काम या संपर्क लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी सोच गहरी और स्पष्ट होगी, जिससे आप बड़े निर्णय ले सकेंगे। रिश्तों में भी संतुलन आएगा और कोई पुरानी गलतफहमी मिट सकती है। बस आप अपनी योजनाओं को अभी सबके साथ शेयर न करें, सफलता चुपचाप खिंची आएगी है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ